ePaper

पहली बार टीम इंडिया में एक साथ शामिल हुए बिहार के 3 खिलाड़ी, क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास

Updated at : 17 May 2025 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
three bihari cricketer| For the first time, three Bihari players entered the Indian team together

ईशान किशन, मुकेश कुमार आकाशदीप एक साथ

India A Team for England Tour Bihar Cricketers: BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा की, जिसमें पहली बार बिहार के तीन खिलाड़ियों को एक साथ शामिल किए गए हैं. यह दौरा दो चार दिवसीय मैचों और एक इंट्रा-स्क्वाड अभ्यास मैच के रूप में खेला जाएगा. यह चयन बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है और युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है.

विज्ञापन

India A Team for England Tour Bihar Cricketers: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें पहली बार बिहार के तीन खिलाड़ियों को एक साथ टीम में शामिल किया गया है. ये खिलाड़ी हैं- ईशान किशन, आकाश दीप और मुकेश कुमार. यह चयन बिहार क्रिकेट के लिए गर्व का पल है, क्योंकि इन तीनों ने अलग-अलग समय में टीम इंडिया में अपनी छाप छोड़ी है, और अब वे इंडिया-ए की तरफ से इंग्लैंड की धरती पर खेलते नजर आएंगे.

इंडिया-ए का इंग्लैंड दौरा चार दिवसीय मैचों का है, जिसमें दो मैच खेले जाएंगे. पहला मुकाबला 30 मई से 2 जून तक और दूसरा 6 से 9 जून तक खेला जाएगा. इसके अलावा इंडिया ए टीम भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ भी एक अभ्यास मैच खेलेगी. यह दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है.

ईशान किशन की टीम में वापसी

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को इस दौरे में जगह मिलना उनके करियर के लिए अहम मोड़ साबित हो सकता है. आईपीएल 2024 के शुरुआती मुकाबले में उन्होंने 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. जिसने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. हालांकि पिछले एक साल में उन्होंने मानसिक थकान का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से दूरी बना ली थी. जिससे उन्हें BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से बाहर कर दिया गया था.

आकाश दीप और मुकेश कुमार BCCI के ग्रेड C कॉन्ट्रैक्ट में शामिल

तेज गेंदबाज आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में तीन विकेट लेकर प्रभावित किया था. वहीं मुकेश कुमार ने वेस्टइंडीज दौरे पर तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर अपनी उपयोगिता साबित की थी. ये दोनों खिलाड़ी इस समय BCCI के ग्रेड C कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए मिलते हैं.

स्पोर्ट्स से जुड़ी दिलचस्प खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार क्रिकेट के लिए मील का पत्थर

यह पहला मौका है जब बिहार के तीन खिलाड़ियों को एक साथ इंडिया-ए जैसे प्रतिष्ठित टीम में शामिल किया गया है. यह बिहार क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है. यह उपलब्धि उन तमाम युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी जो सीमित संसाधनों के बीच भी बड़े सपने देखते हैं. इंग्लैंड दौरा बिहार के इन सितारों के लिए एक नई शुरुआत हो सकती है, जो उन्हें टीम इंडिया में स्थायी जगह दिलाने का रास्ता तैयार करेगा.

इंडिया ए का पूरा स्क्वॉड और शेड्यूल

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान, विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे.

पहला मैच- 30 मई-2 जून, कैंटरबरी.

दूसरा मैच 6 जून-9 जून, नॉर्थम्प्टन.

भारत ए बनाम सीनियर टीम इंडिया- 13 जून, बेकेनहैम.

Also Read: बिहार के इन 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन