Bihar Rain Alert: बिहार के इन 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. कहीं हीट वेव की चेतावनी है, तो कहीं तेज हवाओं और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. बारिश की संभावना ने भीषण गर्मी के बीच राहत और खतरे दोनों साथ लेकर आई है. मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. इनमें से 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 14 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में तेज हवा (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.
हालांकि गर्मी का प्रकोप भी थमने का नाम नहीं ले रहा. गया, छपरा और रोहतास समेत 6 जिलों में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है.

पूर्वी बिहार के इलाकों में बना है साइक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर और पूर्वी बिहार के इलाकों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण राज्य के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है. इसका असर अगले 3-4 दिनों तक देखने को मिल सकता है, जहां कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं.
बीते 24 घंटों में इन जिलों में हुई आंधी-बारिश
बीते 24 घंटों में मधुबनी, सुपौल, बगहा, रक्सौल, मधेपुरा और बेतिया समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई. बगहा में आंधी के चलते कई इलाकों में पेड़ गिरने और टीन शेड उड़ने जैसी घटनाएं हुईं, जिसमें 8 लोग घायल हो गए. इनमें एक महिला और एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है.
वहीं तापमान की बात करें तो रोहतास लगातार दूसरे दिन भी सबसे गर्म जिला बना रहा. जहां पारा 43.2 डिग्री तक पहुंच गया. गया में 42.7 डिग्री और छपरा में 40.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
मौसम विभाग की लोगों से अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें और आकाशीय बिजली व आंधी के दौरान खुले में न निकलें. 18 मई को पूरे बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
Also Read: पॉपुलर होने के लिए छोड़ी थी पढ़ाई! आज लाखों में हैं फॉलोवर्स, बिहार की इस बेटी के सभी हैं दीवाने
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




