नालंदा में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, दो बच्चे के साथ महिला का फंदे पर झूलता मिला शव

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
नालंदा में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, दो बच्चे के साथ महिला का फंदे पर झूलता मिला शव

Nalanda Suicide Case : पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लगता है. हिल्सा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Nalanda Suicide Case : नालंदा. नालंदा में एक ही घर में एक ही परिवार के तीन लोगों का शव बरामद हुआ है. इसमें एक महिला, दो बच्चे शामिल है. हिल्सा थाना क्षेत्र के भट्ट बीघा गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है. तीन लोगों की लाश फंदे से लटकी हुई थी. बताया जा रहा है कि मृतकों में मां तथा उसकी बेटी तथा बेटा शामिल हैं. तीनों के शव घर एक ही कमरे में मिला है.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

बताया जाता है कि महिला सरिता देवी उनकी बेटी प्रिया और बेटे प्रिंस का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आकर शव को फंदे से उतारा है. घटना के बाद महिला के पति गायब हैं. आशंका यह भी जताई जा रही है कि इन तीनों की हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि सरिता देवी के पति लापता हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस अभी मामले की इस नजरिये ये तफ्तीश कर रही है.

Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट का टर्मिनल-टू होगा री-अरेंज्ड, बढ़ेगा वेंटिग एरिया, देखें नया लुक

हत्या या आत्महत्या पर मंथन कर रही पुलिस

अभी हाल ही में बिहार के भागलपुर में एक ही घर में 5 लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. अब नालंदा जिले में एक ही घर में तीन लोगों की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हालांकि, स्थानीय पुलिस इस घटना को आत्महत्या बता रही है. फिलहाल, यह हत्या है या फिर आत्महत्या यह तो जांच का विषय है. पति घर पर नहीं है. पति की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन