Nalanda News : करेंट लगने की वजह से 2 किसानों की हुयी मौत
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 13 Jul 2024 10:23 PM
Nalanda News :नालंदा ज़िले के अलग अलग थाना क्षेत्र में करेंट लगने से 2 किसानों की मौत हो गयी है।नालंदा ज़िले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई है । घटना चंडी और करायपरसुराय थाना क्षेत्र इलाके में घटी है। हादसे के बाद दोनों किसानों के परिवार में दुःख का पहाड़ टूट गया
Nalanda News :नालंदा ज़िले के अलग अलग थाना क्षेत्र में करेंट लगने से 2 किसानों की मौत हो गयी है।नालंदा ज़िले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई है . घटना चंडी और करायपरसुराय थाना क्षेत्र इलाके में घटी है. हादसे के बाद दोनों किसानों के परिवार में दुःख का पहाड़ टूट गया.
खेत में पटवन के लिए जाते समय लगा करेंट
जानकारी के अनुसार चंडी थाना क्षेत्र के तीनी लोदीपुर गांव निवासी अमीरक प्रसाद के 60 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार शनिवार को खेत देखने जा रहे थे . इसी दौरान झूलते हुए तार की चपेट में आ गए हैं . करंट लगने के बाद वे जमीन पर गिर गए । आसपास के लोग शोर सुनकर उनके पास आए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया . जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया .खेत में पटवन के लिए गए थे .
मोटर चालू करते समय लगा करेंट
इसी तरह करायपरसुराय थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में खेत में मोटर चलाने गए किसान सुरेंद्र महतो के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की मौत हो गई . परिजन के बार बार मना करने के बावजूद भी वो मोटर चलाने चले गए जिसका नतीजा अपने जान से हाथ धो बैठे. संबंधित थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










