Rahul Gandhi: 'डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार कहा और पीएम मोदी एक बार नहीं कह पा रहे', बिहार में राहुल गांधी ने लगाये गंभीर आरोप
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Jun 2025 4:35 PM
Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आत्मसमर्पण करने की आदत है. डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार कहा है कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से आत्मसमर्पण करवा दिया है. प्रधानमंत्री मोदी यह नहीं कह पा रहे हैं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं.
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को बिहार दौरे पर आए. कांग्रेस के संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला और बिहार की कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरा. बिहार में इस साल अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इस वजह से राहुल गांधी लगातार बिहार आ रहे हैं. इस साल वो पांच बार बिहार आ चुके हैं. आज उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला.

पीएम मोदी पर क्या बोले राहुल गांधी
बिहार के राजगीर में राहुल गांधी ने कहा, “मेरा लक्ष्य जाति जनगणना है. मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि जाति जनगणना होगी. उन्हें आत्मसमर्पण करने की आदत है. डोनाल्ड ट्रंप ने 11 बार कहा है कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से आत्मसमर्पण करवा दिया है. प्रधानमंत्री मोदी यह नहीं कह पा रहे हैं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. ये कभी असली जाति जनगणना नहीं कराएंगे क्योंकि इन्होंने जिस दिन असली जाति जनगणना करादी, उसी दिन इनकी राजनीति खत्म हो जाएगी.”
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एक तरफ गांधी जी की सोच है…
राहुल ने कहा, “एक तरफ गांधी जी की सोच है, दूसरी तरफ सावरकर और गोडसे की सोच है. ये लड़ाई आज की नहीं, हजारों साल पुरानी है. संविधान में जो बातें लिखी गई हैं, वो बुद्ध के विचारों से निकली हैं. यही सोच है, जिसे RSS खत्म करना चाहता है. बिहारियों के बिना संविधान को बचाया नहीं जा सकता. संविधान की ये किताब भाजपा या कांग्रेस की नहीं है, ये एक मॉडल है हजारों साल पुरानी सोच का आधुनिक रूप है.”
इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










