ePaper

ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिगों का शोषण, नालंदा में 30 लड़कियां रेस्क्यू, संचालिका समेत चार गिरफ्तार

Updated at : 28 Jan 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News

Bihar News: बिहार के नालंदा जिला में मंगलवार को पुलिस और NGO की संयुक्त टीम ने एक छापेमारी अभियान चलाकर 20 नाबालिग लड़कियों समेत 30 से अधिक लड़कियों को मुक्त कराया. यह लड़कियां ऑर्केस्ट्रा के नाम पर शोषण का शिकार हो रही थीं. इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाकर 30 से अधिक लड़कियों को मुक्त कराया है. पावापुरी थाना क्षेत्र में हुए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सामने आया कि इन लड़कियों में 20 नाबालिग थीं, जिन्हें ऑर्केस्ट्रा में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा था. इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक ऑर्केस्ट्रा संचालक और एक पति-पत्नी शामिल हैं.

गुप्त सूचना से हुआ खुलासा

यह ऑपरेशन एक NGO को मिली गुप्त जानकारी के बाद शुरू किया गया. जानकारी के अनुसार, कई नाबालिग लड़कियां जबरन ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने के लिए इस्तेमाल की जा रही थीं. सूचना की पुष्टि के बाद नालंदा के SP भारत सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की और 30 लड़कियों को मुक्त कराया.

थाने की पुलिस को भनक भी नहीं लगी

चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं किया गया. रेस्क्यू के बाद जब सभी लड़कियों को पावापुरी थाने लाया गया, तभी वहां के पुलिस अधिकारी और थानेदार को मामले की जानकारी हुई. मुक्त कराई गई लड़कियों में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों की लड़कियां भी शामिल हैं. अब इन लड़कियों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए जिला बाल संरक्षण विभाग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़े: पटना में रेलवे ट्रैक के पास 104 लीटर अवैध शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

SP भारत सोनी का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस पूरी कार्रवाई में गोपनीयता का खास ख्याल रखा गया ताकि ऑपरेशन में कोई बाधा न आए. यह घटना एक बार फिर से इस ओर इशारा करती है कि बच्चों के अधिकारों के लिए सतर्कता और सख्त कार्रवाई की कितनी जरूरत है. इस मामले ने मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण के मुद्दे को उजागर कर दिया है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन