ePaper

Bihar News: नालंदा भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, दो की हालत गंभीर

Updated at : 13 Oct 2024 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Road Accident

बिहार में सड़क हादसा( सांकेतिक फोटो)

Bihar News: इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. सभी मेला देखकर लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन

Bihar News: नालंदा. बिहार के नालंदा में शनिवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. सरमेरा थाना क्षेत्र के बिहटा सरमेरा एसएच-78 पर बढ़िया गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने दो बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. सभी मेला देखकर लौट रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद अज्ञात वाहन का ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया. घायल सूरज कुमार और राजहंस कुमार को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया है. दोनों अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. एक के परिजन ने बताया कि वे सिर्फ मेला देखने गए थे. कौन जानता था कि वे कभी लौटकर नहीं आएंगे.

Also Read: Navratri: सनातन धर्म के साक्त परंपरा में बलि का है खास महत्व, अनुष्ठान से पहले रखें इन बातों का ध्यान

अस्पताल में चारों को मृत घोषित किया

सरमेरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार के बनुसार बिहटा सरमेरा एसएच-78 पर बढ़िया गांव के पास हुए इस हादसे में शेखपुरा निवासी दिलीप कुमार का बेटा राजन कुमार (22), मोहद्दीपुर निवासी संजय केवट का बेटा सोनू कुमार (21), गया जिला के धर्मोचक गांव निवासी जागेश्वर केवट का बेटा बॉस कुमार (19), शेखपुरा जिला के निवासी राजकुमार पासवान का बेटा शशि रंजन (35) की मौत हो गयी है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन