Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, वारदात के बाद गांव में पुलिस कर ही कैंप

Published by : Preeti Dayal Updated At : 31 Aug 2025 12:01 PM

विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में शनिवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आशंका जताई जा रही है कि इस घटना को आपसी रंजिश में अंजाम दिया गया है. हालांकि, वारदात के बाद पुलिस रात से ही गांव में कैंप कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सरमेरा थाना इलाके के चुहरचक गांव मोड़, जो एसएच-78 मार्ग पर स्थित है, वहां शनिवार की रात बदमाशों ने एक 18 साल के युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान चुहरचक गांव निवासी बृज यादव के बेटे शिशुपाल कुमार उर्फ कारु के रूप में हुई है.

आपसी रंजिश में घटना को दिया अंजाम

ग्रामीणों की माने तो यह हत्या आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है. बताया जा रहा है कि बीते 12 और 13 जुलाई की रात चुहरचक गांव में किशोरी यादव की निर्मम हत्या कर दी गई थी. उस मामले में शिशुपाल का नाम सामने आया था. आशंका जताई जा रही है कि उसी घटना का बदला लेने के लिए अपराधियों ने मौका पाकर शिशुपाल को गोली मार दी और फरार हो गए.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सरमेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. परिवार के लोगों से मामले में पूछताछ की जा रही है. परिजनों ने कुछ लोगों पर आशंका जताई है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. 

गांव में कैंप कर रही पुलिस

सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चुहरचक मोड़ पर एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. अभी हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उसे पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है. वारदात के बाद एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैंप कर रही है.

(मृत्युंजय कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar News: पटना के दानापुर में झील बनीं सड़कें और गलियां, पिछले 25 दिनों से परेशानी झेल रहे लोग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन