सूबे में तेजी से बिछ रहा सड़कों का जाल : मंत्री

Updated at : 04 Jun 2017 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
सूबे में तेजी से बिछ रहा सड़कों का जाल : मंत्री

बिहारशरीफ : बेन प्रखंड के करजारा गांव में मिसिंग लिंक के अंतर्गत धोबड़ी पक्की सड़क से मध्य विद्यालय तक लगभग एक किलोमीटर नव निर्मित सड़क का उद्घाटन शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्री कुमार ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर कहा कि सूबे में तेजी से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. इस सड़क […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : बेन प्रखंड के करजारा गांव में मिसिंग लिंक के अंतर्गत धोबड़ी पक्की सड़क से मध्य विद्यालय तक लगभग एक किलोमीटर नव निर्मित सड़क का उद्घाटन शनिवार को ग्रामीण विकास मंत्री श्री कुमार ने उद्घाटन किया. इस अवसर पर कहा कि सूबे में तेजी से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है.

इस सड़क का निर्माण हो जाने से आसपास के गांवों के लोगों को लाभ होगा तथा गांव में विकास के नये रास्ते खुलेंगे. मुख्यमंत्री सात निश्चय की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. सात निश्चय की योजनाओं के पूरा हो जाने पर गांव व शहरों की कई प्रकार की समस्याओं का निदान हो जायेगा.

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. इस अवसर पर नोहसा के मुखिया संतोष कुमार, अकौना के मुखिया अविनाश कुमार, करजारा के मुखिया मुन्ना कुमार, भूई के मुखिया सुधीर कुमार, सुधीर पाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, जिप सदस्य पति नवीन मांझी, विजय पासवान, लक्ष्मण प्रसाद, ओम प्रकाश, शैलेंद्र कु मार, अवधेश मालाकार, शिवनंदन शर्मा, बृज बिहारी प्रसाद, डॉ. विनोद कुमार व बेन के बीडीओ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन