खाते से शाखा प्रबंधक ने निकाल ली राशि

बेन (नालंदा) : बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा खाताधारी के खाते से रुपये निकाल लिये जाने का मामला सामने आया है. खाताधारी ने डीएम व जिला अपर समाहर्ता को आदेवन देकर धोखाधड़ी व जालसाजी करने वाले प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामला बेन प्रखंड के मुरगावां गांव में स्थित मध्य बिहार ग्रामीण […]
बेन (नालंदा) : बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा खाताधारी के खाते से रुपये निकाल लिये जाने का मामला सामने आया है. खाताधारी ने डीएम व जिला अपर समाहर्ता को आदेवन देकर धोखाधड़ी व जालसाजी करने वाले प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. मामला बेन प्रखंड के मुरगावां गांव में स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक की है.
खाताधारी सोना देवी ने आरोप लगाया है कि मध्य बिगहा ग्रामीण बैंक मुरगावां का उपशाखा प्रबंधक आकांक्षा कुमारी (आइडी नंबर के010300174) ने गलत और अवैध तरीके से मेरे बचत खाता संख्या 71450700016801 से दो हजार रुपये की निकासी कर ली है. इसका खुलासा तब हुआ, जब वह पांच जनवरी, 2017 को बैंक में पैसा जमा करने गयी. पासबुक अपडेट कराये जाने पर पाया कि निकासी आकांक्षा कुमारी द्वारा की गयी है. पीड़िता ने डीएम व एडीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




