सड़क हादसे में दो की मौत, सड़क जाम

एकंगरसराय (नालंदा) : एकंगरसराय-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर दो जगहों पर हुए हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाने के कादिलपुर गांव निवासी पच्चु राम के रूप में हुई है. वहीं मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पच्चु राम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने […]
एकंगरसराय (नालंदा) : एकंगरसराय-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर दो जगहों पर हुए हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक की पहचान तेल्हाड़ा थाने के कादिलपुर गांव निवासी पच्चु राम के रूप में हुई है. वहीं मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पच्चु राम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह एकंगरसराय-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर महाराजगंज गांव के पास शव रखकर सड़क जाम कर दिया. लोग प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए मुआवजे की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया की पच्चु राम शनिवार को सुबह में अपने घर से दूध लेकर साइकिल से एकंगरसराय जा रहे थे.
इसी बीच महाराजगंज गांव के समीप इस्लामपुर की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया. मृतक का पुत्र चाय की दुकान चलाता है. पच्चु राम प्रतिदिन घर से दूध लेकर दुकान पर आते थे. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. सड़क जाम की सूचना मिलते ही सीओ नवलकांत, बीडीओ पंकज कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




