आगलगी पर 101 करें डायल

बिहारशरीफ : गर्मी के मौसम में बढ रही आगलगी की घटनाओं को देखते डीएम डा.त्याग राजन ने सभी सीओ को आदेश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें. उन्हें आगलगी से बचाव के लिये जागरूक करें. उन्होंने एसडीओक को अगिनशमन विभाग के पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है. डीएम ने कहा […]
बिहारशरीफ : गर्मी के मौसम में बढ रही आगलगी की घटनाओं को देखते डीएम डा.त्याग राजन ने सभी सीओ को आदेश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें. उन्हें आगलगी से बचाव के लिये जागरूक करें. उन्होंने एसडीओक को अगिनशमन विभाग के पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है.
डीएम ने कहा कि अगर कहीं आगलगी की घटना होती है तो प्रभावितों को सहायता राशि एवं राहत मिलने में तनिक देर नहीं होनी चाहिए. प्रत्येक फायर स्टेशन में बनी पानी की वैकल्पिक व्यवस्था भी तैयार रखने को कहा है. आगलगी की घटना होने पर तुरंत बचाव कार्य के लिये विभाग के नंबरों पर संर्पक कर सकते है. साथ टॉल फ्री नंबर 101 डायल कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




