पीएम मोदी ने की कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात, भारतीयों की सुरक्षा के लिए जताया आभार

Updated:
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत में भारतीयों को सहयोग देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी ने वहां के क्राउन प्रिंस से बात की और उनका आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत यह चाहता है कि खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम हो.

विज्ञापन

PM Modi : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद से बात की. उन्होंने मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा की और कुवैत की संप्रुभता पर हुए हमले की निंदा की. यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी.

होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित आवागमन भारत की प्राथमिकता

रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में बदलते हालत पर अपने विचार क्राउन प्रिंस को बताए और अपनी चिंताएं भी उन्होंने व्यक्त की. दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते हालात पर अपने विचार साझा किए . पीएम मोदी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

खाड़ी क्षेत्र में शांति जरूरी

पीएम मोदी और क्राउन प्रिंस की बातचीत में इस बात पर भी सहमति बनी कि खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम होना चाहिए. दोनों नेता इस बात पर भी सहमत थे कि क्षेत्र में शांति के लिए कूटनीतिक संवाद जरूरी है. दोनों नेताओं ने यह भी माना कि बातचीत और सहयोग के माध्यम से ही वर्तमान संकट का समाधान निकाला जा सकता है. प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए वहां की सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की और क्राउन प्रिंस का आभार भी व्यक्त किया. कुवैत में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो दोनों देशों के संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

ये भी पढ़ें : आईपीएल 2026 में बनेगा नया रिकाॅर्ड, 10 भारतीय कप्तानों के साथ होगा लीग का आगाज

युद्ध के 20वें दिन ईरान ने कतर के जरिए अमेरिका को हड़काया, बदला डोनाल्ड ट्रंप का सुर

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola