₹349 में क्या-क्या ऑफर करता है Jio का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान?

Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

Jio पोस्टपेड प्लान

जियो का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान ₹349 का है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 30GB डेटा और डेली 100 SMS मिलते हैं. डेटा खत्म होने पर ₹10/GB चार्ज लगेगा. साथ ही 3 महीने तक Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज भी मिलेगा. इसकी वैलिडिटी एक महीने की है.

विज्ञापन

Reliance Jio अपने प्रीपेड प्लान्स के साथ-साथ पोस्टपेड सेगमेंट में भी कई विकल्प देता है. इनमें सबसे सस्ता प्लान ₹349 का है, जिसे कंपनी ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है जो कम कीमत में कॉलिंग, डेटा और एंटरटेनमेंट सर्विसेज का फायदा लेना चाहते हैं.

कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स

₹349 वाले पोस्टपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, जिसमें रोमिंग भी शामिल है. डेटा के लिए इस प्लान में 30GB लिमिट दी गई है. अगर यह लिमिट खत्म हो जाती है, तो अतिरिक्त डेटा के लिए ₹10 प्रति GB चार्ज लगेगा.

SMS और वैलिडिटी

इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. इसकी वैलिडिटी एक पूरे बिलिंग साइकल यानी 30 दिन की होती है.

ऐड-ऑन और स्पेशल ऑफर्स

₹349 वाले पोस्टपेड प्लान में ऐड-ऑन सपोर्ट नहीं मिलता. लेकिन Jio ने इसमें कुछ खास ऑफर्स शामिल किये हैं. ग्राहकों को 3 महीने तक JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और JioAICloud पर 50GB स्टोरेज का फायदा मिलता है.

किसके लिए है यह प्लान

यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो कम कीमत में पोस्टपेड कनेक्शन चाहते हैं और बेसिक डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: Reliance Jio का सबसे सस्ता प्लान: बजट यूजर्स के लिए भरोसेमंद विकल्प

यह भी पढ़ें: Jio के इस प्लान में मिलेगी 200 दिन वैलिडिटी, 500GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola