Reliance Jio का सबसे सस्ता प्लान: बजट यूजर्स के लिए भरोसेमंद विकल्प
Reliance Jio Recharge Plan
जियो का ₹189 प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी देता है और यह प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो कम खर्च में सिम एक्टिव रखना चाहते हैं.
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio किफायती प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट में एक खास पैक है. ₹189 का यह प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो कम खर्च में अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं और बेसिक कनेक्टिविटी से संतुष्ट हैं. इस प्लान में कॉलिंग, मैसेजिंग और थोड़े डेटा के साथ-साथ Jio के डिजिटल सर्विसेज का भी फायदा मिलता है.
क्या-क्या मिलेगा ₹189 प्लान में
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी गई है, जो किसी भी नेटवर्क पर बिना अतिरिक्त शुल्क के काम करती है. इसके अलावा, यूजर्स को 300 SMS भेजने का विकल्प मिलता है.
डेटा की बात करें, तो इसमें कुल 2GB डेटा दिया गया है, जो पूरे 28 दिनों की वैधता अवधि में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह डेली डेटा प्लान नहीं है, यानी आपको सिर्फ 2GB ही मिलेगा. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी.
डिजिटल सर्विसेज का भी फायदा
₹189 प्लान सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं है. इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी डिजिटल सेवाओं का ऐक्सेस भी मिलता है. यानी यूजर्स मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज का मजा भी ले सकते हैं.
किसके लिए है यह प्लान
यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते. बेसिक इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेजिंग जरूरतों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.
यह भी पढ़ें: Jio के इस प्लान में मिलेगी 200 दिन वैलिडिटी, 500GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
यह भी पढ़ें: Jio का मिड-टर्म पैक- बजट-फ्रेंडली और पैसा वसूल, देखें फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए