सरके चुनर तेरी सरके पर भारी बवाल, नोरा फतेही पर फतवा जारी, NCW ने भी लिया एक्शन

Updated at : 19 Mar 2026 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
sarke chunri teri sarke

नोरा फतेही और संजय दत्त, फोटो एक्स

Sarke Chunri Teri Sarke Controversy: विवादित गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने अभिनेत्री के खिलाफ फतवा जारी किया है.

विज्ञापन

Sarke Chunri Teri Sarke Controversy: मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने लेटर जारी कर नोरा के खिलाफ फतवे की जानकारी दी. लेटर में बताया गया है कि अश्लील गाने, नृत्य, आपत्तिजनक दृश्य बनाना, उसमें भाग लेना या उन्हें फैलाना, इस्लाम में हराम है. और गुनाह ए कबीरा है. आगे कहा गया- ऐसा कंटेंट जो युवाओं, बच्चों और समाज के नैतिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाए, उससे दूर रहना वाजिब है. उसकी निंदा भी की जानी चाहिए.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोरा फतेही और संजय दत्त को समन जारी किया

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सरके चुनर गाने में अश्लीलता और अभद्रता को लेकर अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त और अन्य को तलब किया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा, आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सरके चुनर तेरी सरके गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों वाली खबरों का स्वतः संज्ञान लिया है.

24 मार्च को महिला आयोग के सामने होना होगा हारिज

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि उसने गीतकार रकीब आलम, केवीएन ग्रुप के निर्माता वेंकट के नारायण और किरण कुमार को भी 24 मार्च को उसके समक्ष पेश होने के लिए तलब किया है.

विवाद पर क्या बोलीं नोरा फतेही

नोरा फतेही ने कहा- उन्होंने कन्नड़ संस्करण तीन साल पहले रिकॉर्ड किया था. जब उन्होंने हिंदी संस्करण सुना, तो उन्होंने निर्माताओं के समक्ष इसे उठाया था. आलम ने कहा कि उन्होंने भी निर्माताओं को चेतावनी दी थी कि हिंदी बोल अश्लील हैं.

सरके चुनर के गायक ने माफी मांगी, कहा: गाने के बोल बदले जाएंगे

सरके चुनर गीत के अश्लील बोलों को लेकर मचे बवाल के बाद गायिका मंगली ने माफी मांग ली है. उन्होंने कहा- किसी का भी इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था. उन्होंने कहा- गाने के बोल बदले जाएंगे और जल्द ही दूसरा संस्करण जारी किया जाएगा.

क्या है मामला?

कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल का यह गाना इसी सप्ताह यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. इसके अश्लील बोल के कारण विवाद खड़ा हो गया. इसे बाद में यूट्यूब से हटा दिया गया. प्रेम द्वारा निर्देशित और ध्रुव सरजा अभिनीत यह फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: नोरा फतेही के गाने सरके चुनर पर बैन, समझिए सरकार ने क्यों उठाया यह कदम

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola