Sarke Chunri Teri Sarke : बाॅलीवुड में डबल मीनिंग के गानों का इतिहास रहा है, कई डबल मीनिंग गाने यहां बने और चर्चा में भी रहे. चोली के पीछे क्या है…, सात सहेलियां खड़ी–खड़ी सहित कई ऐसे गाने यहां बने जिन्हें डबल मीनिंग वाला बताया गया और उनपर प्रतिबंध की मांग भी उठी. अब कन्नड़ मूवी केडी: दि डेविल का गाना सरके चुनर तेरी सरके के लिरिक्स पर विवाद हो रहा है. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि गाने पर बैन लगा दिया गया है. हमें फ्रीडम ऑफ स्पीच है, लेकिन हमें इसका सही तरीके से उपयोग करना चाहिए. फ्रीडम ऑफ स्पीच पूरी तरह से नहीं हो सकती, यह समाज और संस्कृति के हिसाब से होती है. समाजवादी पार्टी के नेता आनंद भदौरिया ने इस मसले पर सरकार से सवाल पूछा था. सरके चुनर तेरी सरके पर क्या है विवाद? सरके चुनर तेरी सरके गाने के लिरिक्स पर घोर आपत्ति जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि इस गाने के बोल बहुत ही अश्लील हैं और गाने को बहुत ही फूहड़ और उत्तेजक तरीके से पेश किया गया है. गाने के वायरल होने के बाद इसपर कई लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई. जिसके बाद इस गाने को लेकर सामाजिक, राजनीतिक और फिल्मी जगत में बहस छिड़ गई है. आपत्तियों के बाद गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया गया है, लेकिन कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन अभी मौजूद है. KD: The Devil मूवी एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है KD: The Devil मूवी कन्नड़ भाषा में बन रही है और यह एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है, जो 30 अप्रैल को पूरे देश में रिलीज होगी. इस फिल्म के डायरेक्टर प्रेम के हैं, उन्होंने ही इस गाने के लिरिक्स को लिखा है. हिंदी में अनुवाद रकीब आलम ने किया है. पूरे विवाद के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने गाने पर बैन लगाने की मांग भी की है. एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के गानों से निगेटिविटी फैलती है. वहीं फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी और अभिनेत्री रक्षिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर कहा है कि चोली के पीछे पर सवाल क्यों नहीं उठे थे, जो सरके चुनर पर आपत्ति की जा रही है. ये भी पढ़ें : अमेरिकी हमलों के जवाब में संयुक्त अरब अमीरात क्यों है ईरान के निशाने पर? कौन है NIA की गिरफ्त में आया अमेरिकी मैथ्यू वैनडाइक? लीबिया, सीरिया, यूक्रेन में लड़ा, अब भारत के लिए खतरा!