हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Updated at : 07 Apr 2017 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

बिहारशरीफ (नालंदा) : अस्थावां थाने के धोबी बिगहा मोड़ के पास गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुस गांव निवासी शंभु कुमार के पुत्र गौरव कुमार (22 वर्ष), रामाश्रय सिंह के पुत्र रंजीत कुमार (35 वर्ष) और रंजीत […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ (नालंदा) : अस्थावां थाने के धोबी बिगहा मोड़ के पास गुरुवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान शेखपुरा जिले के मेहुस गांव निवासी शंभु कुमार के पुत्र गौरव कुमार (22 वर्ष), रामाश्रय सिंह के पुत्र रंजीत कुमार (35 वर्ष) और रंजीत कुमार के पुत्र शाहिल कुमार (12 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि पिता-पुत्र सहित तीन लोग बाइक पर सवार होकर अपने गांव से किसी काम को लेकर बिहारशरीफ आ रहे थे.
रास्ते में धोबी बिगहा मोड़ के पास पीछे से तेज गति से आ रही बस ने बाइक मेंठोकर मार दी. हादसे में बाइक और उस पर सवार लोग बस के आगे वाले भाग में फंस गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में फंसी बाइक करीब 20 मीटर तक घसीटती रही. घटना के बाद चालक बस को लेकर भाग गया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. मौके पर पहुंची अस्थावां थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल गौरव कुमार को सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी
अस्थावां थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान बसचालक की लापरवाही से घटना हुई. पुलिस का दावा है कि बस की पहचान कर ली गयी है. मामला दर्ज किया गया है. घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. वहां पर उनके चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. एक साथ पिता-पुत्र की मौत गांव में मातम पसर गया है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन