त्वरित विचारण के तहत तीन को सजा

Updated at : 31 Mar 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
त्वरित विचारण के तहत तीन को सजा

बिहारशरीफ : त्वरित विचारण के तहत बिहारशरीफ के एसीजेएम छह ने दो आरोपितों को सजा सुनायी. बिंद थाना के कांड संख्या 124/2014 की सुनवाई करते हुए कुशहर निवासी योगेंद्र महतो को धारा 25 (1-बी)ए में दोषी पाते हुए उसे दो वर्ष छह महीना सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना एवं धारा 26 में एक […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : त्वरित विचारण के तहत बिहारशरीफ के एसीजेएम छह ने दो आरोपितों को सजा सुनायी. बिंद थाना के कांड संख्या 124/2014 की सुनवाई करते हुए कुशहर निवासी योगेंद्र महतो को धारा 25 (1-बी)ए में दोषी पाते हुए उसे दो वर्ष छह महीना सश्रम कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माना एवं धारा 26 में एक वर्ष का कारावास की सजा सुनायी गयी है. इसी प्रकार सरमेरा थाना कांड संख्या 76/2015 में सेखड़ा निवासी सरयुग चौहान के पुत्र राजकुमार चौहान व उसकी पत्नी रजिया देवी को दोषी पाते हुए तीन साल एवं 302 में आजीवन कारावास की सजा के साथ ही दस दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी गयी है. दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन