Prime Video Slate 2026: साउथ इंडियन कंटेंट लवर्स के लिए मजेदार लाइनअप, लिस्ट नोट कर लें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Mar 2026 7:33 PM

विज्ञापन

प्राइम वीडियो स्लेट 2026 साउथ कंटेंट, फोटो- इंस्टाग्राम

Prime Video Slate 2026 में साउथ इंडियन कंटेंट जैसे ‘इंस्पेक्टर ऋषि 2’, ‘एग्जाम’, ‘इसाकापत्तनम’, ‘गली’, ‘गुव्वाला चेरुव घाट’, ‘जगमाए संगीथम’ शामिल हैं. जानें पूरी लिस्ट और प्लॉट.

विज्ञापन

Prime Video Slate 2026: अमेजन प्राइम ने 2026 के लिए अपनी इंडिया स्लेट की अनाउंसमेंट कर दी है, खास तौर पर साउथ इंडियन कंटेंट लवर्स के लिए. इस साल Prime Video पर साउथ की फिल्मों, सीरीज और रियलिटी शो की लाइनअप देखने को मिलेगी, जिसमें क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर, मिस्ट्री और सुपरनैचुरल जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं. आइए, पूरी लिस्ट जानते हैं.

Inspector Rishi Season 2

सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आया है. नवीन चंद्र एक जुनूनी जासूस की भूमिका में हैं. इस सीजन में रहस्यमयी ढंग से गायब होने वाली घटनाओं की पड़ताल की जाएगी, जहां पीड़ित बदलकर और अपनी याददाश्त खोकर वापस आते हैं.

Exam

‘एग्जाम’ फिल्म शिक्षा व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार पर केंद्रित है. दुशारा विजयन के किरदार वाली मुख्य महिला परीक्षा में होने वाले खतरनाक घोटाले के नेटवर्क की जांच करती है. कहानी दिखाती है कि कैसे छात्रों और समाज पर भ्रष्टाचार का बुरा प्रभाव पड़ता हैं.

Isakapatnam

‘इसाकापत्तनम’ 1990 के दशक के तटीय शहर पर आधारित है. इसमें तीन किरदारों की कहानी है, एक न्यायप्रिय महिला, एक गुंडा और एक आम आदमी. ये सभी ‘नायडू’ नाम के शक्तिशाली व्यक्ति से टकराते हैं. ऐश्वर्या राजेश और समुथिरकानी स्टारर यह सीरीज क्राइम ड्रामा है.

Vadhandhi New Season

मदुरै के दूर-दराज इलाके में ट्रांसफर होने के बाद SI मूसा रजा (शशिकुमार) एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक केस सुलझाते हैं. गलती से एक बेकसूर को उम्रकैद की सजा मिल जाती है. अब रजाको सिस्टम और छिपे रहस्यों को सुलझाकर न्याय दिलाना होगा.

Guvvala Cheruvu Ghat

‘गुव्वाला चेरुव घाट’ सामंती पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी एक छिपे हुए वारिस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चुपके-चुपके गठबंधनों और संबंधों का इस्तेमाल कर अपनी खोई हुई शक्ति वापस पाना चाहता है. किरण अब्बावरम और संयुक्ता मेनन अभिनीत यह शो राजनीतिक दांव-पेच पेश करती है.

Gully

‘गली’ हैदराबाद के पुराने शहर की हलचल भरी गलियों में सेट है. यह शो अपराधियों, कानून लागू करने वालों और क्रिकेट के जानकारों की जिंदगी दिखाता है. एक रोमांचक ‘गली क्रिकेट’ मैच के दौरान ये सभी एक-दूसरे से टकराते हैं.

Jagamae Sangeetham

‘जगमाए संगीथम’ वैकुंठपुरम में सेट है, जो गोदावरी नदी के किनारे बसा एक पवित्र मंदिर शहर है. इसमें एक प्रसिद्ध गायक अपनी विरासत और संगीत को बचाने के लिए पारिवारिक रहस्यों और छिपी पहचानों से गुजरता है. कहानी में संगीत, पहचान और परिवार का गहरा मेल देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Prime Video Slate 2026: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से ‘मटका किंग’ तक, अमेजन प्राइम पर सजेगा एंटरटेनमेंट का मेला, लिस्ट जानें

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola