Prime Video Slate 2026: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से ‘मटका किंग’ तक, अमेजन प्राइम पर सजेगा एंटरटेनमेंट का मेला, लिस्ट जानें

Updated:
विज्ञापन

प्राइम वीडियो स्लेट 2026, फोटो- इंस्टाग्राम

Prime Video Slate 2026 में ‘मटका किंग’, ‘राख’, ‘खोया महल’ समेत कई नई सीरीज और फिल्में शामिल हैं. जानिए पूरी लिस्ट और इनकी स्टोरी.

विज्ञापन

Prime Video Slate 2026: अगर आप OTT पर नया और अलग कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. Amazon Prime Video ने 2026 के लिए अपनी नई फिल्मों और सीरीज की लंबी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर और कॉमेडी का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा. विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ से लेकर अली फजल की ‘राख’ और ‘खोया महल’ जैसी दिलचस्प कहानियां दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. तो आइए आपको बताते हैं क्या-क्या नया आने वाला है.

Teen Kauwe

‘तीन कौवे’ एक ऐसे जासूस की कहानी है जिसे मृत मान लिया गया था, लेकिन वह वापस आता है. उसका मकसद है उस गद्दार का पर्दाफाश करना जिसने उसे फंसाया था. खास बात ये है कि उसकी अपनी एजेंसी भी उसके पीछे पड़ी होती है, जिससे कहानी और रोमांचक बन जाती है.

Matka King

‘मटका किंग’ आपको 1960 के दशक के मुंबई में ले जाती है, जहां एक कॉटन ट्रेडर ‘मटका’ नाम का गेम शुरू करता है. देखते ही देखते यह गेम पूरे शहर में फैल जाता है और आम लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर डालता है. यह कहानी महत्वाकांक्षा, रिस्क और सत्ता के खेल को बेहद रोचक तरीके से दिखाती है.

Welcome to Khoya Mahal

यह कहानी दो सौतेले भाई-बहन की है जिन्हें एक पुराना हेरिटेज होटल विरासत में मिलता है. वे वहां से निकलना चाहते हैं, लेकिन होटल के अंदर छिपे राज उन्हें एक अलग ही दुनिया में खींच लेते हैं.

Mess 

‘मेस’ एक अलग तरह की कहानी है, जिसमें कुछ अजीब चोर एक ऐसे व्यक्ति के घर में घुस जाते हैं जो OCD से पीड़ित है. शुरुआत में उन्हें लगता है कि यह एक आसान चोरी होगी, लेकिन धीरे-धीरे हालात ऐसे बदलते हैं कि उन्हें अपनी ही जान बचानी मुश्किल हो जाती है. यह फिल्म सस्पेंस, कॉमेडी और थ्रिल का दिलचस्प मिश्रण है, जो दर्शकों को बांधे रखेगी.

Raakh

‘राख’ एक इमोशनल और डार्क सीरीज है, जिसमें दो किशोरों के गायब होने से पूरे शहर में हड़कंप मच जाता है. एक सख्त अफसर इस केस की जांच करता है और धीरे-धीरे कहानी हिंसा और सच्चाई के गहरे अंधेरे में उतरती जाती है.

Carnaame

चार दोस्तों की कहानी जो कर्ज से बचने के लिए कार चोरी का रास्ता चुनते हैं. लेकिन एक छोटी सी गलती उन्हें बड़े अपराध की दुनिया में धकेल देती है, जहां से निकलना आसान नहीं होता.

Adarsh Baal Vidyalaya

यह सीरीज एक सरकारी स्कूल की कहानी है, जहां एक प्रिंसिपल टूटे हुए सिस्टम को सुधारने की कोशिश करता है. लेकिन शिक्षकों की उलझनों के बीच यह काम आसान नहीं होता.

Tax Department Story

यह कहानी एक नए टैक्स ऑफिसर की है, जो एक बड़े व्हाइट-कॉलर अपराधी से भिड़ जाता है. लेकिन जल्द ही उसे समझ आता है कि इस लड़ाई की कीमत बहुत भारी है.

Don’t Be Shy

‘डोंट बी शाय’ श्यामली “शाय” दास की कहानी है, जो 20 साल की एक लड़की है और उसे लगता है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह सेट है. लेकिन अचानक एक ऐसा मोड़ आता है जिससे उसकी सारी प्लानिंग बिखर जाती है. इसके बाद वह जिंदगी के नए सच और चुनौतियों का सामना करती है.

Lukkhe

‘लुख्खे’ एक युवा एथलीट की कहानी है जो एक ड्रग सिंडिकेट की जांच के लिए रैप की दुनिया में उतरता है. यहां उसे प्यार, परिवार और अपराध के बीच संतुलन बनाना पड़ता है.

Rafoo

‘रफू’ एक सिंगर की कहानी है जो अपनी पुरानी सास के साथ रहने को मजबूर होता है. वहीं उसकी एक्स पत्नी अपनी नई जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है. पुरानी भावनाएं फिर से जागती हैं और कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है.

कुल मिलाकर Amazon Prime Video का 2026 स्लेट काफी दमदार लग रहा है. हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है, जिससे आने वाला साल OTT लवर्स के लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है.

System

‘सिस्टम’ एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है, जो नेहा राजवंश और सारिका रावत की कहानी दिखाता है. एक तरफ पावरफुल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर है, तो दूसरी तरफ एक आम स्टेनोग्राफर. दोनों की दुनिया टकराती है और इसके बाद सच, सत्ता और न्याय के बीच की लाइन धुंधली होने लगती है.

Mirzapur: The Movie

‘मिर्जापुर: द मूवी’ पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसके बाद Amazon Prime Video पर स्ट्रीम की जाएगी. यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में आएगी. ‘मिर्जापुर’ की इस नई कहानी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें एक बार फिर पावर, बदला और क्राइम की दुनिया देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार मिलेगा एंटरटेनमेंट का जबरदस्त पैकेज, पूरी लिस्ट देखें

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola