राजगीर में चिकेन पॉक्स के कई मरीज मिले

Updated at : 17 Feb 2017 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
राजगीर में चिकेन पॉक्स के कई मरीज मिले

बिहारशरीफ : जिले के दो प्रख़डों में चिकेन पॉक्स के कई मरीज मिले हैं.इस रोग के मरीज मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है.चिकेन पॉक्स से लोगों के बचाव में जिला स्वास्थ्य विभाग जुट गया है.गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट ने प्रभावित गांवों का दौरा इसका जायजा लिया.जिले […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले के दो प्रख़डों में चिकेन पॉक्स के कई मरीज मिले हैं.इस रोग के मरीज मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है.चिकेन पॉक्स से लोगों के बचाव में जिला स्वास्थ्य विभाग जुट गया है.गुरुवार को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट ने प्रभावित गांवों का दौरा इसका जायजा लिया.जिले के राजगीर एवं सिलाव प्रखंड के एक-एक गांव में इस रोग की चपेट में आकर कई बीमार हो गये हैं

.राजगीर प्रखंड क्षेत्र के झालर गांव में पिछले दिनों चिकेन पॉक्स से बीस लोग आक्रांत हो गये.इसी तरह सिलाव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंडीमौ गांव में भी इससे कई लोग बीमार हैं.यहां पर दस लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं.अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.ललित मोहन प्रसाद व जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.मनोरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से उक्त प्रख़ंडों के दोनों गांव पहुंचे और पीडि़त लोगों से मिले.जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ.मनोरंजन कुमार ने बताया कि इलाज के बाद उक्त लोग स्वस्थ हो गये हैं.उक्त गांव के लोगों से अपील की गयी है कि घरों के आसपास गंदगी नहीं फैलने दें.

घरों व कमरों की सफाई पर विशेष ध्यान दें.गली व नाली की सफाई पर भी ध्यान दें.गंदगी हरगिज नहीं फैलने दें.उन्होंने बताया कि अब नये मरीज नहीं मिल रहे हैं.दोनों गांवों में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.

राजगीर प्रखंड के अंतर्गत झालर गांव में चिकेन पॉक्स मिलने के बाद वहां पर हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया है. ताकी संदिग्ध मरीजों की पहचान होने के बाद कैंप में उनका सहज रूप से इलाज किया जा सके. डॉ. कुमार ने बताया कि अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रसाद ने राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक को निर्देश दिया है कि झालर गांव में हेल्थ कैंप को अभी जारी रखें.कैम्प में आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां सुनिश्चित रखें.ताकी कैम्प में इलाज को पहुंचने वाले मरीजों का इलाज कर उसे चिकित्सीय सलाह के अनुसार सहज रूप से दवा दी जा सके.
इस मौके पर राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक उमेश चंद्र भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन