सड़क हादसे में युवक की मौत, चालक फरार

नूरसराय : ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान नदिऔना गांव निवासी बृज किशोर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गयी है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक अपने गांव से ऑटो पर सवार होकर बाजार की ओर आ रहा था.बाजार […]
नूरसराय : ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी.मृतक की पहचान नदिऔना गांव निवासी बृज किशोर सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में की गयी है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक अपने गांव से ऑटो पर सवार होकर बाजार की ओर आ रहा था.बाजार आने के क्रम में नारी छिलका के पास वह ऑटो से उतरकर सड़क किनारे पेशाब करने लगा.इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक को जोरदार ठोकर मार दी.घटना की सूचना के बाद ग्रामीण घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी,जहां रास्ते में युवक की मौत हो गयी.ट्रक को उसका चालक मौके से ले भागने में कामयाब रहा.शव का अंत्यपरीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




