79 लाख के लोन की वसूली
Updated at : 12 Feb 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

आयोजन. राष्ट्रीय लोक अदालत में 886 मामलों का निष्पादन हिलसा : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में शामिल किये गये कुल 900 मामलों में से 866 को जहां ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, वहीं 79 […]
विज्ञापन
आयोजन. राष्ट्रीय लोक अदालत में 886 मामलों का निष्पादन
हिलसा : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित इस लोक अदालत में शामिल किये गये कुल 900 मामलों में से 866 को जहां ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया, वहीं 79 लाख रुपये की ऋण के रूप में बैंकों द्वारा वसूली की गयी. अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 50 आपराधिक मामलों को शामिल किया गया था, जिसमें से 36 मामले का निष्पादन कर दिया गया है.
इसी प्रकार विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण वसूली के 235 मामले का भी ऑन द स्पॉट निष्पादन करते हुए 7862303 रुपये की वसूली की गयी. इसी प्रकार बिजली से जुड़े 20 मामलों में 27700 रुपये की वसूली की गयी. अदालत में राजस्व से जुड़े 595 मामले का भी ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. न्यायाधीश श्री पांडेय ने बताया कि लोक अदालत के संचालन के लिए कुल 9 बेंच बनाया गया था.
इस मौके पर प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष प्रसाद कुमार, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विश्वविभूति गुप्ता, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इंद्रजीत सिंह, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार मल्ल, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी देवेयश कुमार, मुंसिफ सुनील कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी अमरजीत कुमार, सिकंदर पासवान, अधिवक्ता दिनेश चौधरी, अनिल कुमार, शिवशंकर प्रसाद, गायत्री कुमारी, सत्यनारायण सिंह, रामलखन प्रसाद यादव, हेमंत कुमार, कांग्रेस कुमार आदि लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




