धान की खरीद में बरतें पारदर्शिता: डॉ त्याग
Updated at : 10 Feb 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया एसएफसी कार्यालय का निरीक्षण धान की खरीद की राशि का तत्परता से भुगतान का निर्देश बिहारशरीफ : जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम द्वारा गुरुवार को एसएफसी के जिला प्रबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसएफसी के जिला प्रबंधक व कर्मियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने […]
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किया एसएफसी कार्यालय का निरीक्षण
धान की खरीद की राशि का तत्परता से भुगतान का निर्देश
बिहारशरीफ : जिला पदाधिकारी डाॅ त्याग राजन एसएम द्वारा गुरुवार को एसएफसी के जिला प्रबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया. अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसएफसी के जिला प्रबंधक व कर्मियों को कई निर्देश दिये. उन्होंने निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति से संबंधित भुगतान में किसी भी प्रकार से विलंब नहीं किया जाये. उन्होंने इंफोर्समेंट में भी तेजी से लाने का निर्देश दिया. एसएफसी कार्यालय के बिल रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों को अनुमंडलवार बिल रजिस्टर संधारण करने, बिल प्रस्तुत करने की तिथि, समय तथा प्रस्तुत करने वाले का हस्ताक्षर कराने का भी निर्देश दिया.
सभी बिल को तय समय सीमा के भीतर निष्पादन करने का भी उन्होंने निर्देश दिया. धान अधिप्राप्ति कार्य में नालंदा अभी पूरे सूबे में दूसरे स्थान पर है. जिले को प्रथम स्थान पर लाने के लिए सभी कर्मियों को प्रयत्नशील रहना चाहिए.
जिलाधिकारी ने सभी कर्मियों को कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखने के साथ तैयार चावल को भी जल्दी जल्दी जमा कराने के लिए कहा गया. उन्होंने कहा कि रोटेशन की सही प्रक्रिया अपनाकर कार्य को सरल बनाया जा सकता है. जिले में अब तक 45 हजार मीटरिक टन धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है. मीलरों द्वारा भी अब तक पांच हजार मीटरिक टन तैयार चावल जमा कराये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




