ऑपरेशन मून लाइट में सुस्ती पर पांच थानाध्यक्षों से जवाब-तलब

बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस द्वारा जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन मून लाइट में सुस्ती बरतने वाले जिले के पांच थानाध्यक्षों से एसपी कुमार आशीष ने जवाब-तलब किया है. 30 जनवरी 2017 की रात में एसपी ने ऑपरेशन मूल लाइट की स्थिति की जांच की थी. जांच के दौरान यह पाया गया कि बिहार थाना,सारे […]
बिहारशरीफ : नालंदा पुलिस द्वारा जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन मून लाइट में सुस्ती बरतने वाले जिले के पांच थानाध्यक्षों से एसपी कुमार आशीष ने जवाब-तलब किया है. 30 जनवरी 2017 की रात में एसपी ने ऑपरेशन मूल लाइट की स्थिति की जांच की थी. जांच के दौरान यह पाया गया कि बिहार थाना,सारे थाना,हरनौत,भागनबिगहा एवं सोहसराय थानाध्यक्ष स्वयं चेकिंग प्वाइंट पर मौजूद नहीं थे. जबकि थानाध्यक्ष को ऑपरेशन मूल लाइट के दौरान स्वयं उपस्थित रहकर वाहन जांच एवं गश्ती करने का निर्देश एसपी ने दिया था. इसकी जानकारी देते हुए एसपी कुमार आशीष ने बताया कि आदेश की अवहेलना इन थानाध्यक्षों द्वारा की गयी है.
थानाध्यक्षों के स्वयं मौजूद नहीं रहने के कारण कनीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा मनमाने ढंग से वाहनों की जांच की जा रही है और उसमें अनियमितता भी बरती जा रही है. यह अत्यंत ही गंभीर मामला है. एसपी ने पांचों थानाध्यक्षों को अनुशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




