बिहार में कुदरत का कहर, अगले 2 दिन भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. अगले दो दिनों तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है. कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. आंधी-पानी से फसलों को नुकसान हुआ है और एक व्यक्ति की मौत की खबर भी सामने आई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में अधिकांश भागों में अगले दो दिनों के दौरान मध्यम से तेज गति की हवा चलने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान राज्य में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान राज्य में मेघगर्जन एवं वज्रपात की प्रबल संभावना है. अगले दो दिनों के दौरान दिन व रात के तापमान में चार डिग्री तक गिरावट होगी. अगले 24 घंटे में राज्य में दिन का तापमान और रात का तापमान 16 से 23 डिग्री तक रहने की संभावना है.

अगले दो दिनों के दौरान इन जिलों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावन

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पटना, सारण, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, खगड़िया, बांका, भागलपुर, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज में 15.5 से 64.4 एमएम तक बारिश होने की संभावना है. गया, जहानबाद, अरवल, नवादा, कटिहार में 2.5 से 15.5 एमएम तक बारिश हो सकती है.

कल इन जिलों में मेघगर्जन की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, नालंदा, पूर्वी चंपारण, मुजफफरपुर, सीतामढ़ी और बेगूसराय के कुछ प्रखंडों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी की प्रबल संभावना है.

गया में वज्रपात से एक की मौत, खराब मौसम से फ्लाइट डायवर्ट

आंधी-पानी के कारण हुए वज्रपात से शुक्रवार को गया के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव में एक पशुपालक महेंद्र यादव की मौत होग गयी. इधर मौसम खराब होने के कारण नयी दिल्ली से गया आ रही इंडिगो की फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट करना पड़ा, साथ ही, एयर इंडिया का एक विमान लैडिंग के लिए 20 मिनट तक हवा में चक्कर काटता रहा, बाद में उसकी लैंडिंग हो सकी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेज हवा के साथ बारिश, ओले गिरे

उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज शुक्रवार की शाम अचानक बदल गया. मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी व बेतिया में आंधी चली और बारिश हुई. कुछ जिलों में ओले भी गिरे. इसके कारण आम, लीची, गेहूं व दलहन की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. अधिकांश खेतों में गेहूं की फसल गिर गयी. मसूर व तेलहन को भी काफी नुकसान पहुंचा.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार और नितिन नवीन के पास 30 मार्च तक का समय, राज्यसभा या विधान परिषद? लेना होगा फैसला

बिहार में विजिलेंस का एक्शन, 12000 घूस लेते हुए पकड़ी गईं पंचायत राज पदाधिकारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन