सोगरा कॉलेज में कौशल विकास पर कार्यशाला कल

Updated at : 09 Dec 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
सोगरा कॉलेज में कौशल विकास पर कार्यशाला कल

बिहारशरीफ : सोगरा कॉलेज के कॉमर्स विभाग द्वारा आगामी 10-11 दिसम्बर को यूजीसी स्पॉन्सर्ड कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. स्किल डेवलपमेंट विषय पर आयोजित इस कार्यशाला के सहयोगी ओरिएन्टल कॉलेज पटना व ऑरा एजुकेशन ग्रुप लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर राजस्थान है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ शगरीरूज्ज्मा ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के जाने-माने […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : सोगरा कॉलेज के कॉमर्स विभाग द्वारा आगामी 10-11 दिसम्बर को यूजीसी स्पॉन्सर्ड कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. स्किल डेवलपमेंट विषय पर आयोजित इस कार्यशाला के सहयोगी ओरिएन्टल कॉलेज पटना व ऑरा एजुकेशन ग्रुप लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर राजस्थान है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ शगरीरूज्ज्मा ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के जाने-माने विद्वान भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में देश- बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है.

खासकर युवा वर्गों की बेचैनी नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए बढ़ती जा रही है. ऐसे में युवा पीढ़ी का कौशल विकास पर जहां युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकता है, वहीं विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे कंपनियों तथा संस्थाओं को कुशल कामगार मिल सकते है. कार्यशाला के संयोजक डॉ साद विन हमिद ने बताया कि छात्र-युवाओं को कौशल विकास की उपयोगिता तथा जरूरत पर विस्तार से चर्चा की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन