दो बाइकों की टक्कर में चार जख्मी

Updated at : 21 Oct 2016 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में चार जख्मी

चंडी : बुधवार की देर शाम दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर इलाज कराया जा रहा है. बताया जाता है कि चंडी में मधु मेडिकल हॉल के संचालक अजीत कुमार अपने मित्र लालगंज निवासी प्रमोद कुमार के साथ माधोपुर की ओर जा रहे […]

विज्ञापन

चंडी : बुधवार की देर शाम दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिन्हें अलग-अलग स्थानों पर इलाज कराया जा रहा है. बताया जाता है कि चंडी में मधु मेडिकल हॉल के संचालक अजीत कुमार अपने मित्र लालगंज निवासी प्रमोद कुमार के साथ माधोपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक ने पेट्रोल पंप के पास टक्कर मार दी.

टक्कर की धमाकेदार आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी चंदन कुमार व राम कुमार माधोपुर से चंडी की ओर आ रहे थे. ये दोनों का इलाज पटना में चल रहा है. जबकि प्रमोद व अजीत का इलाज बिहारशरीफ के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है. सभी की स्थिति गंभीर बतायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन