24 घंटे काम करेंगी मेडिकल टीमें

बिहारशरीफ : दुर्गापूजा व मुहर्रम त्योहारों में जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. इन त्योहारों में 24 घंटे चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए विशेष मेडिकल टीमों का गठन किया गया है. मेडिकल टीमों में डॉक्टर से लेकर एएनएम व पारा […]
बिहारशरीफ : दुर्गापूजा व मुहर्रम त्योहारों में जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. इन त्योहारों में 24 घंटे चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए विशेष मेडिकल टीमों का गठन किया गया है. मेडिकल टीमों में डॉक्टर से लेकर एएनएम व पारा मेडिकल स्टाफों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. समय पर ड्यूटी करने के लिए रोस्टर चार्ट भी बनाये गये हैं. रोस्टर चार्ट के मुताबिक ही डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्यकर्मी प्रतिनियुक्ति स्थलों पर काम करेंगे. गठित टीमें जिला नियंत्रण कक्ष व लहेरी थाने में काम करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




