ईद की तैयारी पूरी, बस अब है चांद के दीदार का इंतजार

Updated at : 06 Jul 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
ईद की तैयारी पूरी, बस अब है चांद के दीदार का इंतजार

पांच दिवसीय उर्स मेले की तैयारी भी अंतिम चरण में बिहारशरीफ : मुसलमान भाइयों का पवित्र त्योहार ईद की तैयारी पूरी हो गयी है, बस चांद के दीदार का इंतजार है. लोग चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्थानीय जामा मसजिद के इमाम तैयब साहब बताते हैं कि मंगलवार को चांद […]

विज्ञापन

पांच दिवसीय उर्स मेले की तैयारी भी अंतिम चरण में

बिहारशरीफ : मुसलमान भाइयों का पवित्र त्योहार ईद की तैयारी पूरी हो गयी है, बस चांद के दीदार का इंतजार है. लोग चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्थानीय जामा मसजिद के इमाम तैयब साहब बताते हैं कि मंगलवार को चांद के दीवार होने की संभावना कम है. उन्होंने बताया कि बुधवार को चांद के दीदार की पूरी संभावना है. चांद के दीदार होने के दूसरे दिन ईद मनायी जाती है. ईद की तैयारी पूरी हो चुकी है. पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर को लेकर सभी मसजिदों व ईदगाहों की रंगाई-पुताई व साफ-सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है. युवाओं द्वारा अपने-अपने मुहल्लों को सजाया-संवारा गया है. कई मुहल्लों में ईद मिलन समारोह आयोजित करने की तैयारी चल रही है.
उर्स मेले में जुटेंगे देश-विदेश के जायरीन : ईद पर शहर में पांच दिवसीय उर्स मेला का आयोजन किया जाता है. इस उर्स मेले में देश-विदेश के जायरीन शामिल होते हैं. ईद के पांचवें दिन से पांच दिवसीय उर्स मेले का आयोजन किया जाता है. जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. शेख सर्फुद्दीन अहिया मनेरी के मकबरा पर इस उर्स का आयोजन होता है. पांच दिनों तक चारदपोशी का सिलसिला चलता है. पहले दिन जिला प्रशासन द्वारा चादरपोशी की जाती है. उर्स को लेकर दुकानें, झूले, खेल, तमाशे वालों की दुकानें सज रही हैं.
कहां कब अदा की जायेगी ईद की नमाज
बड़ी दरगाह : 09:00 बजे सुबह
छज्जु मुहल्ला : 08:00 बजे सुबह
कोहना सराय : 07:30 बजे सुबह
जामा मसजिद पुल पर : 08:00 बजे सुबह
सिंगारहाट मसजिद : 08:00 बजे सुबह
बुखारी मसजिद : 07:30 बजे सुबह
ईदगाह कागजी मुहल्ला : 08:00 बजे सुबह
बसार बिगहा : 08:15 बजे सुबह
इमादपुर : 7:45 बजे सुबह
मोगल कुआं : 08:30 बजे सुबह
शेखाना : 07:30 बजे सुबह
राजगीर मखदुम कुंड : 09:00 बजे सुबह
मुरारपुर मसजिद : 07:45 बजे सुबह
12 सौ शिक्षक होंगे बहाल नियोजन की प्रक्रिया शुरू
26 तक आवेदन करने की है तिथि
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन