हरनौत मुखिया हत्याकांड में दो की हुई गिरफ्तारी

Updated at : 04 Jul 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
हरनौत मुखिया हत्याकांड में दो की हुई गिरफ्तारी

दिल्ली से गिरफ्तारी होने की सूचना, पुलिस नहीं कर रही पुष्टि बिहारशरीफ/हरनौत : हरनौत प्रखंड की कोलावां पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी की हत्या के मामले में दो आरोपितों की दिल्ली से गिरफ्तारी होने की सूचना है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर इस कांड के […]

विज्ञापन

दिल्ली से गिरफ्तारी होने की सूचना, पुलिस नहीं कर रही पुष्टि

बिहारशरीफ/हरनौत : हरनौत प्रखंड की कोलावां पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी की हत्या के मामले में दो आरोपितों की दिल्ली से गिरफ्तारी होने की सूचना है. विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर इस कांड के चार अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपित बल्ली यादव एवं उसका भगिन दामाद संतोष यादव को गिरफ्तार कर दिल्ली से बिहारशरीफ लाया जा रहा है.
नालंदा पुलिस के वरीय अधिकारी इस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के नालंदा पहुंचने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसका खुलासा किये जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है. मुखिया पूनम देवी की हत्या 10 जून को हरनौत बाजार से बाइक पर घर लौटते वक्त एनएच 30 पर स्थित कोयल बिगहा मोड़ के पास गोली मार कर दी गयी थी. इस मामले में मुखिया पति द्वारा चार लोगों को आरोपित बनाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन