फैमिली प्लानिंग कार्यक्रम को ले ट्रेंड होंगे चिकित्सक
Updated at : 27 May 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

तीन पीएचसी के डॉक्टरों को दी जायेगी ट्रेनिंग प्रत्येक पीएचसी से एक-एक डॉक्टर नामित बिहारशरीफ : फैमिली प्लानिंग कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए चिकित्सकों को गुर सिखाये जाएंगे. जिले के तीन पीएचसी के चिकित्सक इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रेंड किये जाएंगे. जिले के परबलपुर पीएचसी,नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]
विज्ञापन
तीन पीएचसी के डॉक्टरों को दी जायेगी ट्रेनिंग
प्रत्येक पीएचसी से एक-एक डॉक्टर नामित
बिहारशरीफ : फैमिली प्लानिंग कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए चिकित्सकों को गुर सिखाये जाएंगे. जिले के तीन पीएचसी के चिकित्सक इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रेंड किये जाएंगे. जिले के परबलपुर पीएचसी,नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सिलाव पीएचसी के चिकित्सक प्रशिक्षित होंगे. उक्त पीएचसी के एक-एक चिकित्सकों को प्रशिक्षण के लिए सिविल सर्जन डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह ने नामित किया है. सिविल सर्जन डाॅ सिंह ने बताया उक्त पीएचसी के नामित किये गये चिकित्सक पटना में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के लिए ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे.
ताकि प्रशिक्षित होकर अपने-अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनायेंगे. निर्धारित तिथि के मुताबिक उक्त डॉक्टर पटना में ट्रेिंंनंग प्राप्त करेंगे. जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम को पूरी तरह से सफली भूत बनाने के लिए गुरुवार को इनजेंडर हेल्थ की डाॅ नीलम ने सिविल सर्जन से मिलकर रणनीति बनायी. रणनीति के तहत ही जिले में परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा. इच्छुक महिलाओं का बंध्याकरण व इच्छुक पुरुषों की नसबंदी का ऑपरेशन किया जाएगा. यह ऑपरेशन नि:शुल्क किया जायेगा. साथ ही लाभुकों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी उपलब्ध करायी जाएगी. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की योजना के अनुरूप परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत ऑपरेशन कराने वाले लाभुकों को प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध करायी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




