बच्चों की झड़प में आपस में भिड़े अभिभावक, कई जख्मी

Updated at : 23 May 2016 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों की झड़प में आपस में भिड़े अभिभावक, कई जख्मी

बरबीघा :बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में एक ही जाति के दो परिवार बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर आपस में भिड़ गये और दोनों ओर से जम कर मारपीट किया. जिसमें दोनों पक्ष के कुल छह लोग जख्मी हो गये. शांति बनाये रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्ष के 4-4 लोगों […]

विज्ञापन

बरबीघा :बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में एक ही जाति के दो परिवार बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर आपस में भिड़ गये और दोनों ओर से जम कर मारपीट किया. जिसमें दोनों पक्ष के कुल छह लोग जख्मी हो गये. शांति बनाये रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्ष के 4-4 लोगों को हिरासत में ले लिया है. घटना के बारे में बताया गया है कि जोगी यादव और नरेश यादव के बच्चे खेल-खेल में मारपीट कर दिया. जिसके प्रतिशोध में बच्चों के अभिभावक ही आपस में भिड़ गये. घटना में दोनों पक्ष के छह लोग जख्मी हो गये. दोनों ओर से इस घटना की प्राथमिी भी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन