अग्निकांड व पेयजल संकट मेें लापरवाही बरदाश्त नहीं

हिलसा (नालंदा) : पूरे राज्य में इस भीषण गरमी के कारण इलाके में उत्पन्न हो रही अगलगी एवं पेयजल की समस्या को स्थानीय विधायक शक्ति सिंह यादव ने गंभीरता से लेते हुए अग्नि पीडि़तों को हर संभव सरकारी लाभ दिये जाने एवं पेयजल संकट को दूर करने में पदाधिकारियों को मुस्तैद होकर जिम्मेवारी पूर्वक कार्य […]
हिलसा (नालंदा) : पूरे राज्य में इस भीषण गरमी के कारण इलाके में उत्पन्न हो रही अगलगी एवं पेयजल की समस्या को स्थानीय विधायक शक्ति सिंह यादव ने गंभीरता से लेते हुए अग्नि पीडि़तों को हर संभव सरकारी लाभ दिये जाने एवं पेयजल संकट को दूर करने में पदाधिकारियों को मुस्तैद होकर जिम्मेवारी पूर्वक कार्य करने का अनुरोध किया.
मंगलवार को अपने आवास पर विधायक शक्ति सिंह यादव ने पत्रकारों से कहा कि इस भीषण गरमी के कारण पूरे राज्य में आगजनी की घटना एवं पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो रही है. जिसको लेकर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी गंभीर है.
सरकार ने अगलगी व पेयजल की समस्या से निबटने के लिए जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिया है कि अगर किसी भी इलाके में अगलगी की घटना होती है और उससे जान-माल की क्षति पहुंचती है तो स्थानीय पदाधिकारी मुस्तैद होकर घटना का मूल्यांकन कर पीडि़त परिवार को उचित सरकारी लाभ दिये जाने का काम करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




