उगावां पंचायत होगी विकास में अव्वल : शांति

बिहारशरीफ : अस्थावां प्रखंड में द्वितीय चरण के दौरान पंचायत चुनाव संपन्न कराये जायेंगे. कल ही मतदाता विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस अंतिम घड़ी में भी उगावां पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी शांति देवी पंचायत के विभिन्न गांवों में जबरदस्त जनसंपर्क में जुटी है. पहली बार चुनाव लड़ रही […]
बिहारशरीफ : अस्थावां प्रखंड में द्वितीय चरण के दौरान पंचायत चुनाव संपन्न कराये जायेंगे. कल ही मतदाता विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस अंतिम घड़ी में भी उगावां पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी शांति देवी पंचायत के विभिन्न गांवों में जबरदस्त जनसंपर्क में जुटी है. पहली बार चुनाव लड़ रही शांति देवी जहां उत्साह से भरी है वहीं मतदाताओं में भी उनके प्रति काफी उम्मीद है. उनके पुत्र गोरे लाल उर्फ अमित कुमार ने जनसंपर्क के दौरान बताया कि पंचायत वासियों के विशेष मांग पर उनकी मां शांति देवी मुखिया प्रत्याशी के रूप में आयी है.
चुनाव जीतने के बाद पंचायत क्षेत्र में घर-घर पेयजल, सड़क का निर्माण यात्री शेड, सभी ग्रामीणों के लिए शौचालय के साथ-साथ उगावां गांव में भव्य मुख्य द्वार का निर्माण कराया जायेगा. प्रत्याशी शांति देवी ने कहा कि हर जरूरतमंद ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा.
वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन आदि पर तत्परता से कार्य किया जायेगा. युवाओं के लिए खेल का मैदान तथा कौशल विकास योजना का लाभ दिला कर बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. इस मौके पर सहदेव रविदास, नंदू रविदास, सुरेश साव, मो. असलम, राधे राउत, दशरथ पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




