हादसे में गयी एक की जान,दो रेफर

Updated at : 26 Apr 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में गयी एक की जान,दो रेफर

दुर्घटना. पीपल तल के पास स्कूटी सहित तीन युवक पुल के नीचे गिरे यातायात नियमों की उड़ायी जा रही हैं धज्जियां ट्रिपल लोडिंग के साथ हेलमेट रहित ड्राइविंग की सड़कों पर आयी है बाढ़ सख्ती से नहीं हो रहा है कानून का पालन बिहारशरीफ : सड़कों पर प्रतिदिन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही […]

विज्ञापन

दुर्घटना. पीपल तल के पास स्कूटी सहित तीन युवक पुल के नीचे गिरे

यातायात नियमों की उड़ायी जा रही हैं धज्जियां
ट्रिपल लोडिंग के साथ हेलमेट रहित ड्राइविंग की सड़कों पर आयी है बाढ़
सख्ती से नहीं हो रहा है कानून का पालन
बिहारशरीफ : सड़कों पर प्रतिदिन यातायात नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही है. युवकों में ट्रिपल लोडिंग के साथ हेलमेट रहित ड्राइविंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है. इस तरह के दृश्य अब आम हो गये हैं.पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं.यदा-कदा वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट पहले का चलन शुरू हो जाता है,लेकिन बाद में स्थिति पूर्व जैसी हो जाती है.ट्रिपल लोडिंग के साथ पकड़े जाने पर फाइन का प्रावधान है.
बगैर हेलमेट के साथ बाइक चलाना कानून की नजर में अपराध माना जाता है.सोमवार को नालंदा थाना क्षेत्र के पीपल तल के पास घटी एक घटना में एक युवक की मौत हो गयी.स्कूटी पर सवार तीन युवक बगैर हेलमेट के ही सवार थे.एक अनुमान के मुताबिक प्रत्येक वर्ष इस तरह की दुर्घटनाओं में करीब सौ से अधिक लोग मौत के शिकार होते हैं.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रिपल लोडेड बाइक पर विशेष नजर रखने को लेकर पुलिस को खास निर्देश दिये गये हैं.आये दिन वाहन चेकिंग के दौरान दर्जनों की संख्या में चालान भी काटे जाते हैं,बावजूद इसके व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है.
टीन एजर्स से ज्यादा है परेशानी
टीन एजर्स में इस तरह की हरकतें ज्यादा देखी जा रही है.खुली सड़कों पर एक बाइक पर तीन नहीं चार-चार लोग बैठ कर घूमा करते हैं.
खास कर शाम के वक्त ऐसा देखा जा सकता है.शहर के हाइवे पर बने होटलों व ढाबों पर बाइक सवार ट्रिपल लोडेड टीन एजर्स की भीड़ बढ़ जाती है.सिगरेट व शीतल पेय के शौकीन टीन एजर्स अपनी जिंदगी को दाब पर लगा कर हाइवे पर लहेरिया कट लगाने में मशगूल रहते हैं.
बिहारशरीफ. स्कूटी पर सवार तीन युवक पुल के नीचे गिर गये. हादसे में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी,जबकि तीन की हालात नाजुक बनी हुई है. घटना बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग पर स्थित पीपल तल के पास सोमवार को घटी. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची नालंदा थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी पुल के नीचे गिरे तीनों युवकों को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भरती कराया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गयी.हादसे में मरने वाले एक युवक की पहचान शहर के सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मुहल्ला निवासी बीस वर्षीय सन्नी शर्मा के रूप में की गयी है,
जबकि घायलों में कुंदन कुमार व सुभाष कुमार शामिल है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों युवक एक स्कूटी पर सवार होकर किसी काम के लिए राजगीर जा रहे थे, ज्योंही तीनों उक्त स्थान पर पहुंचे कि उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे आ गिरी. इस हादसे में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.घटना के बाद स्थानीय लोग भी घायल युवकों की मदद को मौके पर पहुंच गये.एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्थानीय पुलिस की तत्परता से सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया. गंभीर रूप से घायल दो युवकों को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.नालंदा थाना पुलिस ने बताया कि इस हादसे के जिम्मेवार स्कूटी सवार युवक ही है,स्कूटी बगैर किसी वाहन से टकराये पुल के नीचे जा गिरी है.पुलिस इस मामले में एक कांड दर्ज आगे की कार्रवाई करेगी.
युवा वर्ग में फैशन बनता रहा है ट्रिपल लोडिंग: बिहारशरीफ. एक बाइक पर ट्रिपल लोडिंग तो पुरानी बात होती जा रही है. अब तो एक बाइक पर चार सवार का प्रचलन बन गया है. ट्रिपल लोडिंग व चार सवारी करने वालों में अधिकांश युवा वर्ग शामिल हैं, जो सड़कों पर फर्राटे से बाइक दौड़ाते है. नियम-कानून से बेपरवाह इन युवाओं को शायद हादसों का भी डर नहीं होता है.
शहर की सड़कों से लेकर गांव की कच्ची सड़कों पर भी एक बाइक पर चार लोग सवारी करते नजर आने लगे हैं. ट्रिपल व चार सवारी की स्थिति में बाइक चालक को अपना संतुलन कायम रखने में परेशानी होती है. इतना ही नहीं बाइक के इंजन व दूसरे कल पूर्जों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है. ट्रिपल लोडिंग व चार सवारी करने वाले लोग सड़कों पर स्टंट करते हुए अथवा लहेरिया कट बाइक चलाते हैं. इस पर कोई राहगीर टीका-टिप्पणी करते हैं तो ये बाइक सवार उनसे मारपीट करने को उतारू हो जाते है. पैंथर मोबाइल के नहीं रहने से ऐसे बाइक सवारों का मनोबल दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन