जिले में बच्चों को कल से पिलायी जायेगी विटामिन ''ए''की खुराक

Updated at : 26 Apr 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में बच्चों को कल से पिलायी जायेगी विटामिन ''ए''की खुराक

चार दिनों तक बच्चों को पिलायी जाएगी खुराक बिहारशरीफ : बच्चों को विटामिन ‘ए’की खुराक पिलाये जाने की जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. नौ माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों को यह खुराक बिलायी जाएगी. खुराक पिलाने के लिए अभियान जिलेभर में 27 अप्रैल से शुरू किया जायेगा. अभियान […]

विज्ञापन

चार दिनों तक बच्चों को पिलायी जाएगी खुराक

बिहारशरीफ : बच्चों को विटामिन ‘ए’की खुराक पिलाये जाने की जिला स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. नौ माह से लेकर पांच साल तक के बच्चों को यह खुराक बिलायी जाएगी. खुराक पिलाने के लिए अभियान जिलेभर में 27 अप्रैल से शुरू किया जायेगा.
अभियान पूरे जिले में चार दिनों तक लगातार चलेगा.सिविल सर्जन डाॅ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि अभियान पर पूरी तरह से नजर रखेंगे. एक भी बच्चा खुराक पीने से वंचित नहीं रह पाये .इस बात पर विशेष ध्यान दें. गांव क्स्बों में अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करें. ताकि अभिभावक लोग जागरूकता के साथ अपने-अपने बच्चों को इसकी खुराक अवश्य पिला सकें.
अभियान के दौरान करीब तीन लाख 38 हजार बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है. अस्पतालों को खुराक उपलब्ध करायी जा रही है.
मालूम हो कि अभियान को सफल बनाने के लिए पिछले दिनों जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों व अनुमंडलीय अस्पतालों के उपाधीक्षकों , सीडीपीओ, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों को कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षित किया गया था. पीएचसी स्तर पर एएनएम,आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं को भी प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है. आशा,आंगनबाड़ी सेविकाएं व एएनएम बच्चों को घर-घर जाकर भी विटामिन ए की खुराक पिलाने का काम करेंगी.
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डाॅ राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उम्र के हिसाब से बच्चों को पिलायी जायेगी खुराक. नौ माह से लेकर बारह माह तक के बच्चों को आधा चमच व इससे ऊपर के पांच साल तक बच्चों को एक चमच खुराक पिलायी जाएगी. आंगनबाड़ी से लेकर प्रतिरक्षण स्थलों पर बच्चों को खुराक पिलाने का काम किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन