विकास की मुहिम रहेगी जारी: पंकज

Updated at : 26 Apr 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
विकास की मुहिम रहेगी जारी: पंकज

सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन, वृद्धावस्था पेंशन, सिंचाई की व्यवस्था मजबूत होगी बिहारशरीफ : जिला परिषद अस्थावां पश्चिमी से जिला परिषद् सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे संघर्षशील कर्मठ और समाजसेवी उम्मीदवार पंकज कुमार अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार अभियान को काफी तेज कर दिया है. घर-घर जाकर अपने चुनाव चिन्ह […]

विज्ञापन

सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन, वृद्धावस्था पेंशन, सिंचाई की व्यवस्था मजबूत होगी

बिहारशरीफ : जिला परिषद अस्थावां पश्चिमी से जिला परिषद् सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे संघर्षशील कर्मठ और समाजसेवी उम्मीदवार पंकज कुमार अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए चुनाव प्रचार अभियान को काफी तेज कर दिया है.
घर-घर जाकर अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स क्रम संख्या 3 पर मोहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की मतदाताओं से अपील कर रहे हैं.
उनके समर्थन में धनंजय टीचिंग सेंटर के निदेशक धनंजय सर के साथ आने से मतदाताओं का रूझान जिला परिषद् प्रत्याशी पंकज कुमार के प्रति काफी बढ़ा हुआ है.
सोमवार को जिला परिषद् अस्थावां पश्चिमी के कई गांवों में प्रत्याशी पंकज कुमार ने अपने समर्थकों के साथ सदरपुर, देशना, बेलदरिया, अकबरपुर, डेढ़घरा आदि दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से उन्हें विजयी बनाने की अपील की.
उन्होंने मतदाताओं से विकास के साथ-साथ सड़क, पेयजल, सामुदायिक भवन, वृद्धावस्था पेंशन, सिंचाई की व्यवस्था, युवकों के लिए खेल का मैदान के साथ-साथ कौशल विकास योजना के तहत छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था मुहैया कराना सहित इस क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को प्रमुखता देकर अपने लिये वोट मांग रहे हैं. इस मौके पर मुन्ना जी, विजेंद्र महतो, राकेश महतो, बर्धन जी, राजाराम जी, पप्पू यादव, भोला जी, विजय यादव, फुदुल यादव आदि सहित काफी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन