पहल. नशामुक्ति केंद्र का खुला अतिरिक्त वार्ड, मरीजों की संख्या में वृद्धि

Updated at : 07 Apr 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
पहल. नशामुक्ति केंद्र का खुला अतिरिक्त वार्ड, मरीजों की संख्या में वृद्धि

मरीजों को चिकित्सा सेवा व परामर्श देंगे नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भरती होने वाले आदतन नशेड़ियों की संख्या में वृद्धि होने के बाद सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का अतिरिक्त वार्ड खोला गया है. अतिरिक्त वार्ड में भी बुधवार से आदतन नशेड़ियों डि़यों को इलाज के लिए भरती होने लगे. नशा […]

विज्ञापन

मरीजों को चिकित्सा सेवा व परामर्श देंगे

नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भरती होने वाले आदतन नशेड़ियों की संख्या में वृद्धि होने के बाद सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का अतिरिक्त वार्ड खोला गया है. अतिरिक्त वार्ड में भी बुधवार से आदतन नशेड़ियों डि़यों को इलाज के लिए भरती होने लगे. नशा मुक्ति केंद्र का बेड फुल हो गया है. इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधक ने केंद्र के बगल में ही अतिरिक्त वार्ड की समुचित व्यवस्था की है.
अतिरिक्त वार्ड में 16 बेड लगाये गये
नशामुक्ति केंद्र में भरती है 12 नशेड़ी
बिहारशरीफ. नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भरती होने वाले आदतन नशेड़ियों की संख्या में वृद्धि होने के बाद सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का अतिरिक्त वार्ड खोला गया है. अतिरिक्त वार्ड में भी बुधवार से आदतन नशेड़ियों डि़यों को इलाज के लिए भरती होने लगे. नशा मुक्ति केंद्र का बेड फुल हो गया है. इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधक ने केंद्र के बगल में ही अतिरिक्त वार्ड की समुचित व्यवस्था की है ताकि आदतन शराबियों का सहज रूप से भरती कर चिकित्सा की जा सके.
बेडों की संख्या हुई 26 :
अतिरिक्त नशा मुक्ति केंद्र वार्ड में कुल 16 बेड की व्यवस्था की गयी है. वैसे तो पहले से ही नशा मुक्ति केंद्र में 10 बेड लगाये गये थे. इस तरह अतिरिक्त वार्ड में लगाये गये बेड समेत इसकी संख्या 26 हो गयी है. बुधवार को नशा मुक्ति केंद्र में दो नये आदतन शराबी इलाज के लिए भरती हुए. भरती किये गये दो शराबियों की चिकित्सा शुरू कर दी गयी है.
नशामुक्ति केंद्र में है भरती 12 आदती शराबी :
सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र व अतिरिक्त वार्ड में कुल 12 नशेड़ियों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रह है, जिसमें से 10 नशा मुक्ति केंद्र में तथा दो नशेड़ी अतिरिक्त वार्ड में इलाज के लिए भरती है.
इलाज के बाद अब तक तीन नशेड़ी हुए स्वस्थ :
नशा मुक्ति केंद्र में अब तक 60 अद्यतन नशेड़ियों की काउंसेलिंग की जा चुकी है. जिसमें से 15 नशेड़ियों को इलाज के लिए भरती किया गया, जिसमें से चिकित्सकों ने तीन नशेड़ियों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा स्वास्थ्य लाभ कराया. इलाज के बाद स्वस्थ हुए तीन नशेड़ी अपने-अपने घर लौट गये हैं. जबकि अभी भी केंद्र व अतिरिक्त वार्ड में एक दर्जन आदतन शराबियों की चिकित्सा से उपलब्ध करायी जा रही है. केंद्र में भरती होने वाले नशेडि़यों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त रूप से जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध है.
डॉ शैलेंद्र बने केंद्र के नये नोडल अफसर :
डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा को नशा मुक्ति केंद्र का नया नोडल मेडिकल अफसर बनाया गया है. नये नोडल मेडिकल अफसर डॉ सिन्हा ने बुधवार को केंद्र में अपना योगदान दे दिया है. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि डॉ सिन्हा बैंगलोर से प्रशिक्षित है.
वे आदतन नशेड़ियों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायेंगे. रात्रि शिफ्ट में सदर अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात रहने वाले चिकित्सक नशा मुक्ति केंद्र में भरती नशेडि़यों को आवश्यकतानुसार चिकित्सा सेवा एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध करायेंगे. जबकि नोडल मेडिकल अफसर बराबर ऑन कॉल उपलब्ध होंगे. ताकि आदतन नशेडि़यों का बेहतर इलाज किया जा सके. सिविल सर्जन डॉ सिंह ने कहा कि आदतन नशेड़ियों की चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल के चिकित्सकों को पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है.
केंद्र में भरती होने वाले नशेड़ियों की काउंसेलिंग करने के लिए दो काउंसेलिर पहले ही प्रतिनियुक्त किये जा चुके हैं. इसके अलावा पांच एएनएम,एक लिपिक,तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी काम कर रहे हैं.
वातानुकूलित है नशामुक्ति केंद्र :
नशा मुक्ति केंद्र पूरी तरह से वातानुकूलित है. इतना ही नहीं केंद्र में टीवी भी लगाया गया है. साथ ही भरती नशेडि़यों की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाये गये हैं. साथ ही सुरक्षा के ख्याल से सुरक्षा गार्ड की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. केंद्र में तैनात कर्मी रोस्टर के मुताबिक अपनी ड्यूुटी करने में लगे हैं. मालूम हो कि सदर अस्पताल परिसर मे ंनशा मुक्ति केंद्र 28 मार्च से चालू है.
केंद्र के चालू होने के बाद अद्यतन नशेडि़यों के इलाज के लिए केंद्र में भरती हो रहे हैं. भरती होने वाले आदतन नशेडि़यों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है.
मरीजों के लिए सीसीटीवी लगे
नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भरती होने वाले आदतन नशेड़ियों की संख्या में वृद्धि होने के बाद सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का अतिरिक्त वार्ड खोला गया है. अतिरिक्त वार्ड में भी बुधवार से आदतन नशेड़ियों डि़यों को इलाज के लिए भरती होने लगे. नशा मुक्ति केंद्र का बेड फुल हो गया है. इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधक ने केंद्र के बगल में ही अतिरिक्त वार्ड की समुचित व्यवस्था की है.
अतिरिक्त वार्ड में 16 बेड लगाये गये
नशामुक्ति केंद्र में भरती है 12 नशेड़ी
बिहारशरीफ : नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भरती होने वाले आदतन नशेड़ियों की संख्या में वृद्धि होने के बाद सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का अतिरिक्त वार्ड खोला गया है. अतिरिक्त वार्ड में भी बुधवार से आदतन नशेड़ियों डि़यों को इलाज के लिए भरती होने लगे. नशा मुक्ति केंद्र का बेड फुल हो गया है. इसके बाद सदर अस्पताल प्रबंधक ने केंद्र के बगल में ही अतिरिक्त वार्ड की समुचित व्यवस्था की है ताकि आदतन शराबियों का सहज रूप से भरती कर चिकित्सा की जा सके.
बेडों की संख्या हुई 26 :
अतिरिक्त नशा मुक्ति केंद्र वार्ड में कुल 16 बेड की व्यवस्था की गयी है. वैसे तो पहले से ही नशा मुक्ति केंद्र में 10 बेड लगाये गये थे. इस तरह अतिरिक्त वार्ड में लगाये गये बेड समेत इसकी संख्या 26 हो गयी है. बुधवार को नशा मुक्ति केंद्र में दो नये आदतन शराबी इलाज के लिए भरती हुए. भरती किये गये दो शराबियों की चिकित्सा शुरू कर दी गयी है.
नशामुक्ति केंद्र में है भरती 12 आदती शराबी :
सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र व अतिरिक्त वार्ड में कुल 12 नशेड़ियों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रह है, जिसमें से 10 नशा मुक्ति केंद्र में तथा दो नशेड़ी अतिरिक्त वार्ड में इलाज के लिए भरती है.
इलाज के बाद अब तक तीन नशेड़ी हुए स्वस्थ :
नशा मुक्ति केंद्र में अब तक 60 अद्यतन नशेड़ियों की काउंसेलिंग की जा चुकी है. जिसमें से 15 नशेड़ियों को इलाज के लिए भरती किया गया, जिसमें से चिकित्सकों ने तीन नशेड़ियों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा स्वास्थ्य लाभ कराया. इलाज के बाद स्वस्थ हुए तीन नशेड़ी अपने-अपने घर लौट गये हैं. जबकि अभी भी केंद्र व अतिरिक्त वार्ड में एक दर्जन आदतन शराबियों की चिकित्सा से उपलब्ध करायी जा रही है. केंद्र में भरती होने वाले नशेडि़यों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त रूप से जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध है.
डॉ शैलेंद्र बने केंद्र के नये नोडल अफसर :
डॉ शैलेंद्र कुमार सिन्हा को नशा मुक्ति केंद्र का नया नोडल मेडिकल अफसर बनाया गया है. नये नोडल मेडिकल अफसर डॉ सिन्हा ने बुधवार को केंद्र में अपना योगदान दे दिया है. सिविल सर्जन डॉ सुबोध प्रसाद सिंह ने बताया कि डॉ सिन्हा बैंगलोर से प्रशिक्षित है.
वे आदतन नशेड़ियों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करायेंगे. रात्रि शिफ्ट में सदर अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात रहने वाले चिकित्सक नशा मुक्ति केंद्र में भरती नशेडि़यों को आवश्यकतानुसार चिकित्सा सेवा एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध करायेंगे. जबकि नोडल मेडिकल अफसर बराबर ऑन कॉल उपलब्ध होंगे. ताकि आदतन नशेडि़यों का बेहतर इलाज किया जा सके. सिविल सर्जन डॉ सिंह ने कहा कि आदतन नशेड़ियों की चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल के चिकित्सकों को पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है.
केंद्र में भरती होने वाले नशेड़ियों की काउंसेलिंग करने के लिए दो काउंसेलिर पहले ही प्रतिनियुक्त किये जा चुके हैं. इसके अलावा पांच एएनएम,एक लिपिक,तीन चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी काम कर रहे हैं.
वातानुकूलित है नशामुक्ति केंद्र :
नशा मुक्ति केंद्र पूरी तरह से वातानुकूलित है. इतना ही नहीं केंद्र में टीवी भी लगाया गया है. साथ ही भरती नशेडि़यों की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखने के लिए सीसीटीवी लगाये गये हैं. साथ ही सुरक्षा के ख्याल से सुरक्षा गार्ड की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. केंद्र में तैनात कर्मी रोस्टर के मुताबिक अपनी ड्यूुटी करने में लगे हैं. मालूम हो कि सदर अस्पताल परिसर मे ंनशा मुक्ति केंद्र 28 मार्च से चालू है.
केंद्र के चालू होने के बाद अद्यतन नशेडि़यों के इलाज के लिए केंद्र में भरती हो रहे हैं. भरती होने वाले आदतन नशेडि़यों की संख्या में निरंतर वृद्धि होती जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन