कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला, अस्पताल चौराहा पर दिया धरना

Updated at : 10 Mar 2016 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पीएम का फूंका पुतला, अस्पताल चौराहा पर दिया धरना

बिहारशरीफ : केंद्र सरकार बिहार को उपेक्षा करने में लगी है. केंद्र योजनाओं की कटौती कर रही है. बिहार को विकास की राशि नहीं दी जा रही है. शहर के अस्पताल चौराहा पर बुधवार को कांग्रेसियों की धरना में यह बातें जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहीं. कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला भी फूंका तथा केंद्र […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : केंद्र सरकार बिहार को उपेक्षा करने में लगी है. केंद्र योजनाओं की कटौती कर रही है. बिहार को विकास की राशि नहीं दी जा रही है. शहर के अस्पताल चौराहा पर बुधवार को कांग्रेसियों की धरना में यह बातें जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहीं. कांग्रेसियों ने पीएम का पुतला भी फूंका तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि मोदी सरकार बिहार को उपेक्षा करने में जुटी है. ग्रामीण सड़कों के निर्माण में राशि नहीं उपलब्ध करा रही है. राशि में कटौती की जा रही है. केंद्र सरकार किसानों एवं जनता के विरोध में काम कर रही है.

लोक सभा एवं बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान मोदी सरकार ने कई वादे की, लेकिन वादे को मोदी सरकार पूरी नहीं कर रही है. रेलवे जैसी योजना में भी बिहार को उपेक्षित रखा जा रहा है. केंद्र सरकार सभी मुद्दों पर पर विफल साबित हो रही है. इस अवसर पर मुन्ना पांडेय, संजू पांडेय, संजय महाराज, शिव नंदन सिंह, जेड इस्लाम बच्चे सिंह चंद्रवंशी, जितेंद्र प्रसाद सिंह, शांति देवी, डिंपल देवी, रामकेश्वर सिंह, कैप्टन शाहिद, मो आजाद, नंदू पासवान, अरुण कुमार पांडेय, मुकेश सिंह, आशा देवी, मो पप्पू, अनुज कुमार, तबरेज मल्लिक, टुटु सिंह, सर्वेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन