रिटायर्ड पुलिसमैन से दो लाख की छिनतई
Updated at : 09 Mar 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक रिटायर्ड पुलिसमैन से दो लाख की छिनतई कर ली.घटना जिले के हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार में स्थित एक बैंक के समीप घटी.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे हरनौत थानाध्यक्ष सिंधू शेखर सिंह ने घटना की विस्तृत जानकारी पीडि़त से लेते हुए […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : मंगलवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक रिटायर्ड पुलिसमैन से दो लाख की छिनतई कर ली.घटना जिले के हरनौत थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार में स्थित एक बैंक के समीप घटी.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे हरनौत थानाध्यक्ष सिंधू शेखर सिंह ने घटना की विस्तृत जानकारी पीडि़त से लेते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी में सघन छापेमारी अभियान चला रखा है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि चंडी थाना क्षेत्र के माणिक बिगहा गांव निवासी हरिचरण पासवान अपने पुत्र के साथ उक्त बैंक के अपने खाते से दो लाख की निकासी की थी.रुपये की निकासी के बाद जैसे ही वह मुख्य सड़क के पास पहुंचे कि पूर्व से घात लगाये बाइक सवार दो अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग छीन कर बाइक सहित चंपत हो गया.
हरनौत थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.पीडि़त के बयान पर अज्ञात के खिलाफ कांड दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




