एनडीए का बिहारशरीफ बंद कल
Updated at : 05 Mar 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विश्व नाथ भगत ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपित विधायक राजबल्लभ की गिरफ्तारी सरकार अविलंब करे. विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनडीए छह मार्च को बिहारशरीफ बंद करेगी. शुक्रवार को बिहारशरीफ में संवाददाता सम्मेलन में यह बातें श्री भगत ने कहीं. उपाध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विश्व नाथ भगत ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपित विधायक राजबल्लभ की गिरफ्तारी सरकार अविलंब करे. विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनडीए छह मार्च को बिहारशरीफ बंद करेगी. शुक्रवार को बिहारशरीफ में संवाददाता सम्मेलन में यह बातें श्री भगत ने कहीं.
उपाध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि अब तक सरकार विधायक राजबल्लभ को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. लिहाजा जनता में रोष है. उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से बिहारशरीफ बंद को सफल बनाने की अपील की. साथ ही उन्होंने दुकानदारों एवं वाहन चालकों से आग्रह किया की कि बंदी के दिन अपनी दुकानें एवं वाहनों को बंद रखें. श्री भगत ने कहा कि दवा दुकानों, एम्बुलेंस को बंद से अलग रखा गया है.
अगर सरकार बिहारशरीफ बंद के बाद भी विधायक को गिरफ्तार करने में सफल नहीं होती है तो पार्टी नालंदा जिले को बंद करने पर भी विचार करेगी. उन्होंने सरकार से विधायक के गार्ड पर भी कार्रवाई की मांग की. बंदी की पूर्व संध्या पर शनिवार को श्रम कल्याण के मैदान से एनडीए कार्यकर्ता शहर में मशाल जुलूस निकालेंगे.
इस अवसर पर कौशलेन्द्र कुमार,धीरेन्द्र रंजन, लोजपा जिलाध्यक्ष राजू पासवान,सतीश कुमार,डाॅ आशुतोष,राजेश्वर प्रसाद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




