आतुर. सीटों के उलट-फेर का नामांकन पर असर
Updated at : 04 Mar 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन

चुनाव की प्रक्रिया शुरू, उमड़ी भीड़ पंचायत चुनाव में भागीदारी करने को महिलाएं भी आतुर दिख रही है. विशेष रूप से पंचायत प्रतिनिधियों के सीटों में आरक्षित सीटों के उलटफेर के कारण अब अपनी-अपनी पत्नियों को उम्मीदवार बनाने जा रहे हैं. बड़ी संख्या में महिलाएं कर रही नॉमिनेशन बिहारशरीफ : पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू […]
विज्ञापन
चुनाव की प्रक्रिया शुरू, उमड़ी भीड़
पंचायत चुनाव में भागीदारी करने को महिलाएं भी आतुर दिख रही है. विशेष रूप से पंचायत प्रतिनिधियों के सीटों में आरक्षित सीटों के उलटफेर के कारण अब अपनी-अपनी पत्नियों को उम्मीदवार बनाने जा रहे हैं.
बड़ी संख्या में महिलाएं कर रही नॉमिनेशन
बिहारशरीफ : पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू होते ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में संभावित प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ने लगी है. जिले के लगभग सभी प्रखंडों में नाजिर रसीद कटवाने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही है. पंचायत चुनाव में भागीदारी करने को महिलाएं भी आतुर दिख रही है. विशेष रूप से पंचायत प्रतिनिधियों के सीटों में आरक्षित सीटों के उलटफेर के कारण अब अपनी-अपनी पत्नियों को उम्मीदवार बनाने जा रहे हैं.
हालांकि इस उलटफेर में कई पूर्व पंचायत प्रतिनिधि इस बार चुनाव लड़ने से जहां वंचित हो चुके हैं. वहीं दूसरे या तीसरे बार चुनाव जीतने की मंशा पाले कई व्यक्तियों को भी सीटों के उलटफेर से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलने जा रहा है. ऐसे लोग मन मसोसकर इस चुनाव में आम मतदाता अथवा मूक दर्शक बने रह जायेंगे.
कई संभावित चेहरों के निर्वाचन प्रक्रिया से पत्ता कट जाने के कारण उनमें जबरदस्त मायूसी भी देखी जा रही है. अनेक ऐसे भी प्रत्याशी इस बार मैदान में अपनी किस्मत आजमायेंगे, जिन्होंने कभी मुखिया-सरपंच बनने का ख्वाब भी नहीं देखे होंगे. जिले के ऐसे दर्जनों सीट इस बार एससी/एसटी के लिए आरक्षित हाने से इस समाज से जुड़े लोगों में पंचायत प्रतिनिधि बनने की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है.
जिले में प्रथम चरण का मतदान बिहारशरीफ व गिरियक प्रखंडों में आयोजित किये जायेंगे. वैसे तो नाजिर रसीद काटने की प्रक्रिया सभी 20 प्रखंडों में शुरू कर दिया गया है. प्रथम चरण मतदान के लिए बिहारशरीफ व गिरियक प्रखंडों में गुरुवार से नामांकन का परचा दाखिल करने की प्रक्रिया श्ुारू हो चुकी है. सदर प्रखंड के वीडियो अंजन दत्ता ने बताया कि 09 मार्च तक नॉमिनेशन की प्रक्रिया जारी रहेगी तथा इसी तिथि तक नाजिर रसीद भी काटा जायेगा. गुरुवार से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सदर प्रखंड में भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन के एक ओर कई काउंटरों पर नाजिर से रसीद कटवाने की भीड़ लगी है, तो इसी भवन की कई खिड़कियों पर पंसस, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंच आदि के अभ्यर्थियों का नॉमिनेशन लिया जा रहा है. मुखिया पद के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए सीओ कार्यालय के एक काउंटर का उपयोग किया जा रहा है.
पर्चा दाखिल करने का कार्य शुरू
गिरियक. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार से नामांकन दाखिल करने कि प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं वरीय अपर समाहर्ता संजय कुमार की देखरेख में प्रारंभ हुआ. जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिन पंचायतों में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया. उनमें पुरैनी पंचायत से मुखिया पद के लिए रीता देवी व कांति देवी शामिल हैं. वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए गिरियक दक्षिणी से उपेन्द्र नारायण सिन्हा एवं गिरियक उतरी से हजारी चौधरी ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया है. इसी प्रकार सरपंच पद के लिए चार अभ्यिर्थियों ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया. उनमें गिरियक पंचायत से सीता देवी, पुरैनी पंचायत से गीता देवी और गिरियक से ही तब्बसुम प्रवीन और गाजीपुर पंचायत से रमेश पांडेय ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. इसी प्रकार कुल सात वार्ड सदस्यों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया. जिसमें चार पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं. इस अवसर पर बीडीओ डा. उदय कुमार, सीओ कमला चौधरी सहित प्रखंड के अन्य अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी पर तैनात दिखे. वहीं प्रखंड परिसर को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में कर रखा था. जिसकी मोनेटरिंग गिरियक थाना कर रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




