कोताही पर होगी कार्रवाई
Updated at : 04 Mar 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : गुरुवार को नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशिष ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया.इस मौके पर जिले के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.जनता दरबार में जमीन से संबंधित शिकायतों को संबंधित विभाग को भेज दिया गया.वहीं कुछ ऐसे भी मामले आये जिसमें पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : गुरुवार को नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशिष ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया.इस मौके पर जिले के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.जनता दरबार में जमीन से संबंधित शिकायतों को संबंधित विभाग को भेज दिया गया.वहीं कुछ ऐसे भी मामले आये जिसमें पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप शिकायतकर्ताओं द्वारा लगाये गये.
एसपी ने इस तरह के सभी मामलों पर गंभीरता बरतते हुए संबंधित थाना पुलिस को अविलंब कार्रवाई करने के निर्देश दिये.गुरुवार के जनता दरबार में करीब पचास मामलों का निष्पादन किया गया.एसपी ने बताया कि काम में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
भैंसासुर में पेयजल का संकट गंभीर: बिहारशरीफ. गर्मी ने आहट दी नहीं और शहर में पेयजल संकट शुरू हो गया है. पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को भैंसासुर की महिलाएं जनता दरबार में पहुंची. महिलाओं ने शिकायत किया कि पानी के लिए भारी परेशानी हो रही है. समस्या का समाधान करने की माग की. शहर के एक नीजी विद्यालय द्वारा शिक्षा का अधिकार कानून का पालन नहीं किये जाने की शिकायत की गयी. शिकायत के आलोक में डीडीसी कुंदन कुमार ने डीइओ को आदेश दिया कि जांच कर कार्रवाई करें.
जनता दरबार में शिक्षा,स्वास्थ्य,इंदिरा आवास,मनरेगा,राशन केरोसिन,भूमि विवाद,शिक्षक बहाली समेत कई अन्य मामले छाये रहे. सभी मामलों का निपटारा करते डीडीसी ने कार्रवाई करने का आदेश दिया. इस मौके पर कई विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




