पीएलएफआइ चीफ का राइट हैंड हथियार व नकद के साथ धराया

बिहारशरीफ : पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के प्रमुख गणेश शंकर के राइट हैंड माने जानेवाले मनोज कुमार उर्फ मनोज महतो उर्फ मनोज सिंह को एक विशेष अभियान के दौरान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर से तब हुई,जब वह एक शिक्षक से लेवी की […]
बिहारशरीफ : पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के प्रमुख गणेश शंकर के राइट हैंड माने जानेवाले मनोज कुमार उर्फ मनोज महतो उर्फ मनोज सिंह को एक विशेष अभियान के दौरान बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर से तब हुई,जब वह एक शिक्षक से लेवी की रकम वसूलने आया था. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल, सात कारतूस,
लेवी से वसूले गये 10 हजार नकद व दो मोबाइल बरामद किये हैं. उक्त बातों की जानकारी नालंदा के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने दी. उन्होंने बताया कि पीएलएफआइ चीफ गणेश शंकर द्वारा हिलसा अनुमंडल के चिकसौरा थाना क्षेत्र के एक शिक्षक से लेवी के रूप में पांच लाख की रंगदारी टेलीफोन के माध्यम से मांगी गयी थी. शिक्षक ने थाने में लेवी मांगने की शिकायत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




