विक्टिम कंपनशेसन के तहत रेप पीड़िता को एक लाख की सहायता

Updated at : 26 Feb 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
विक्टिम कंपनशेसन के तहत रेप पीड़िता को एक लाख की सहायता

बिहारशरीफ : प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर व डीआइजी शालीन गुरुवार को रहुई जाकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की व उनकी सुरक्षा का जायजा लिया. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पीडि़ता व उनके परिजनों को हर संभव सहायता व सुरक्षा देगा. उन्होंने बताया कि विक्टिम कंपनशेसन स्कीम के तहत पीडि़ता को […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर व डीआइजी शालीन गुरुवार को रहुई जाकर पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की व उनकी सुरक्षा का जायजा लिया. इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन पीडि़ता व उनके परिजनों को हर संभव सहायता व सुरक्षा देगा.

उन्होंने बताया कि विक्टिम कंपनशेसन स्कीम के तहत पीडि़ता को तत्काल एक लाख रुपये की अंतरिम सहायता प्रदान की गयी है. प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर ने कहा कि इस केस से संबंधित चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी आज ही हुई है. शीघ्र ही मुख्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि इस मामले में स्पेशल लोक अभियोजक की नियुक्ति कर स्पीडी ट्रायल चलाया जायेगा. इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन