पड़ताल. प्रमंडलीय आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Updated at : 26 Feb 2016 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
पड़ताल. प्रमंडलीय आयुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा

डीइओ साहेब सुधर जाएं : आयुक्त समन्वय बना कर करने का दिया निर्देश आयुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग के कार्यो में शिथिलता बरदाशत नहीं की जायेगी. इसे अंतिम चेतावनी समझकर काम करें. कार्यों की समीक्षा के दौरान गत बैठक में दिये गये टास्कों पर कितना काम किया गया इसकी भी फीड लिया गया. बिहारशरीफ […]

विज्ञापन

डीइओ साहेब सुधर जाएं : आयुक्त

समन्वय बना कर करने का दिया निर्देश
आयुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग के कार्यो में शिथिलता बरदाशत नहीं की जायेगी. इसे अंतिम चेतावनी समझकर काम करें. कार्यों की समीक्षा के दौरान गत बैठक में दिये गये टास्कों पर कितना काम किया गया इसकी भी फीड लिया गया.
बिहारशरीफ : डीईओ साहेब सुधर जाये! नहीं तो विभागीय कार्रवाई तय है! इसे चेतावनी समझिए! जो काम करने के आदेश डीएम स्तर से दी जाती है उसे सौ फीसदी पूरा करें. गुरुवार को यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त आंनद किशोर ने विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान कहीं. हरदेव भवन में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री किशोर ने शिक्षा विभाग के कार्यो में शिथिलता बरदाशत नहीं की जायेगी. इसे अंतिम चेतावनी समझकर काम करें.
कार्यों की समीक्षा के दौरान गत बैठक में दिये गये टास्कों पर कितना काम किया गया इसकी भी फीड लिया गया. डीएम डॉ. त्याग राजन ने कहा कि समन्वय बनाकर जिले के विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाये. विकास कार्यो लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर डीडीसी कुंदन कुमार, नगर आयुक्त कौशल कुमार आदि मौजूद थे.
पंचाने नदी पर चेक डैम बनेंगे:
राजगीर के धोड़ा कटोरा से लेकर से बिहारशरीफ के आशानगनर होकर गुजरने वाली पंचाने नदी पर बनने वाले चेक डैम की अधतन स्थिति की जानकारी लेते हुए जल संसाधन विभाग के अभियंता को कहा कि 20 मार्च तक हर हाल में डीपीआर बनानकर विभाग को भेजें. गुजरात के साबरमती फ्रंट की तर्ज पर चेक डैम बनाने का आदेश दिया गया. बिहारशरीफ शहर के लोगों की प्यास बुझान के लिए नगर निगम, पीएचईडी को तालमेल बिठाकर काम करने को कहा गया है. खासकर बड़ी पहाड़ी के एरिया में पहाड़ के उपर तक पानी पहुंचाने का आदेश दिया गया.
सभी सातों बाईपास पर काम तेजी से करें:
जिले में बनने वाले सातों बाइ-पास पर काम तेजी से करने को कहा गया. जमीन की समस्या हो या अर्न्य अड़चने सभी को दूर करने को कहा गया है. भूमि अधिग्रहण के स्थाान पर लीज के आधार पर काम करने को कहा गया. जिले के बिहारशरीफ, हिलसा के पूर्वी व पश्चिमी, एकंगरसराय, इस्लामपुर,नूरसराय व राजगीर में जाम से निजात दिलाये जाने के लिए बाईपास बनाये जायेंगे.
सरकारी बस पड़ाव की जमीन को कराया जायेगा खाली:
शहर के एकमात्र सरकारी बस पड़ाव को खाली कराकर उक्त स्थान व एयरकंडीशनल टाउन हॉल बनाया जायेगा. उक्त स्थान पर लगने वाले वाहनों का पड़ाव स्थानीय कारगिल बस पड़ाव में कर की जायेगी. इससे जाम से भी निजात मिलेगी वहीं शहर में उच्च स्तर का टॉउन हॉल भी बन जायेगी.
थरथरी प्रखड कार्यालय को ई किसान भवन में किया जायेेगा शिफ्ट:
आयुक्त ने कहा कि कार्य संस्कृति को देखते हुए थरथरी प्रखंड को अस्थायी रूप से वहां के ई किसान भवन में शिफफ्ट किया जायेगा. साथ की कहा गया कि कार्यालय बनाने के लिए जमीन भी तलाश कर ले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन