इंदिरा आवास सहायक पर कार्रवाई होगी : बीडीओ

Updated at : 26 Feb 2016 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास सहायक पर कार्रवाई होगी : बीडीओ

सिलाव : प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को इंदिरा आवास सहायक ने जम कर बवाल काटे और प्रखंड विकास पदाधिकारी के सिलाव नारे लगावें. नानंद पंचायत की इंदिरा आवास सहायक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि हमलोगों से कार्यालय के कर्मचारी और पदाधिकारी मानदेय देने के लिए पांच सौ रुपया की मांग करते हैं. नहीं देने पर […]

विज्ञापन

सिलाव : प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को इंदिरा आवास सहायक ने जम कर बवाल काटे और प्रखंड विकास पदाधिकारी के सिलाव नारे लगावें. नानंद पंचायत की इंदिरा आवास सहायक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि हमलोगों से कार्यालय के कर्मचारी और पदाधिकारी मानदेय देने के लिए पांच सौ रुपया की मांग करते हैं.

नहीं देने पर हमलोगों का पैसा काट लेते हैं. हमलोगों को कार्यालय में आकर हाजिरी बनाने को कहा जाता है. हमलोगों को परेशान किया जाता है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी अलख निरंजन ने बताया कि इंदिरा आवास सहायक की शिकायत काफी मिल रही है.

ये लोग ड्यूटी से फरार रहते हैं. जब इन लोगों से कार्यालय में आकर हाजिरी बनाने की बात कही तो इन लोगों इस तरह का बवाल करने लगे. नानंद के इंदिरा आवास सहायक पुरुषोत्तम कुमार ने लोगों को कान भर कर इस तरह का बवाल करवाया. इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की जायेगी. उन्होंने कहा कि जब तक इन लोग हाजिरी नहीं बनायेंगे तब तक मानदेय नहीं दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन