दलितों को तीन डिसमिल जमीन दें

Updated at : 26 Feb 2016 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
दलितों को तीन डिसमिल जमीन दें

बिहारशरीफ : सभी दलित महादलित परिवार को तीन-तीन डिसमिल जमीन दिये जाने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को इस्लामपुर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया. धरने को संबोधित करते हुुए अनुज पासवान ने कहा कि गरीबों को राशन किरासन दिया जाये. बालिका उच्च शिक्षा के लिए पटना में आवासीय छात्रावास खोला जाये. साथ […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : सभी दलित महादलित परिवार को तीन-तीन डिसमिल जमीन दिये जाने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को इस्लामपुर प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया गया. धरने को संबोधित करते हुुए अनुज पासवान ने कहा कि गरीबों को राशन किरासन दिया जाये. बालिका उच्च शिक्षा के लिए पटना में आवासीय छात्रावास खोला जाये.

साथ ही सभी जिले में उच्च क्षमता के आवासीय विद्यालय खोला जाये. सभी गरीेबों को पक्का मकान बनाने के लिए इंदिरा आवास का लाभ दिये जाने की भी मांग की गयी है. धोषणा के बाद भी गरीबों को जमीन नहीं दिया जा रहा है. इसके कारण लोगों में नाराजगी है.

उन्होंने कहा कि गरीबों के घरों शौचालय भी बनायी जाये.ताकि गरीबों को होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिल सके. इस मौके पर अनुज पासवान, सरपंच रंजीत सिंह, लखन पासवान, केदार पासवान, गंगिया देवी, ललीता देवी, नंदलाल पासवान, अनिल पासवान आदि मौजूद थे. धरने के बाद लोगों ने मांग से संबंधित ज्ञांपन बीडीओ को दिया.
शिक्षकों ने किया हंगामा
हिलसा. प्रखंड के अकबरपुर संकुल संसाधन केंद्र की बैठक में को-ऑर्डिनेटर पर मनमानी करने का आरोप लगा कर शिक्षकों ने हंगामा किया. बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि प्रत्सेक महीने संकुल संसाधन केंद्र की बैठक होती है, जिसमें सरकार द्वारा बैठक में नाश्ता, स्टेशनरी के लिए को-ऑर्डिनेटर को राशि मुहैया करायी जाती है,
लेकिन को-ऑर्डिनेटर के मनमानी से बीते पांच महीने के अंदर हुई बैठक में एक बार भी नाश्ता नहीं कराया गया. बैठक में संजय कुमार, अरूण कुमार, शशांक कुमार, प्रतिमा कुमारी, रूपम कुमारी, रिंकु कुमारी, धर्मवीर प्रसाद, दिलीप कुमार, राकेश कुमार, प्रवीला कुमारी आदि शिक्षक उपस्थित थे.
एएनएम की छात्राओं में खाने को ले नाराजगी
बिहारशरीफ. प्रशिक्षु एएनएम छात्राओं ने अच्छी क्वालिटी का खाना नहीं मिलने के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की. प्रशिक्षु एएनएम छात्राओं की खाना के प्रति नाराजगी की खबर पाकर सिविल सर्जन डॉ. सुबोध प्रसाद सिंह, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार, डीपीएम ज्ञानेंद्र शेखर तुरंत एएनएम ट्रेनिंग स्कूल पहुंचे.
सिविल सर्जन डॉ. सिंह एवं उक्त अधिकारियों ने छात्राओं से जानकारी ली. छात्राओं ने सिविल सर्जन के शिकायत की कि अच्छा खाना, नाश्ता नहीं दिया जा रहा है. छात्राओं की शिकायत को सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने गंभीरता से लिया. उन्होंने इस बाबत वार्डन से जानकारी ली.
वार्डन ने सिविल सर्जन को बताया कि प्रति छात्रा हर माह खाना नाश्ता के लिए 1500 मिला है. लिहाजा कम राशि के चलते परेशानी होती है. सिविल सर्जन डॉ. सिंह ने वार्डन को निर्देश दिया कि राशि जो भी हो लेकिन छात्राओं को समय पर शुद्ध खाना एवं नाश्ता उपलब्ध कराया जाय. सिविल सर्जन के इस आदेश के बाद नाराज प्रशिक्षु एएनएम छात्राएं शांत हुई. बाद में छात्राओं ने नाश्ता किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन